जीवित दुनिया हमारे आसपास
कुछ अरब वर्षों से हैं।
और बहुत समय के लिए आसपास रहेगा।
जीवित दुनिया में, कोई जगह ख़ाली नहीं है।
इसके बजाय, कच्चा माल हमेशा उपलब्ध रहता है।
एक प्रजाति का कचरा दूसरे का भोजन है;
ऊर्जा सूर्य द्वारा प्रदान की जाती है;
चीजें बढ़ती हैं, फिर मर जाती हैं;
और पोषक तत्व सुरक्षित रूप से मिट्टी में वापस आ जाते हैं।
और यह काम करता है।
फिर भी इंसानों के रूप में,
हमने एक सीधा नज़रिया अपना रखा है:
हम लेते हैं, हम बनाते हैं,
और हम निपटान करते हैं।
एक नया फोन आया है।
तो हम पुराने को छोड़ देते हैं।
हमारी वाशिंग मशीन ख़राब हो जाती है।
तो हम दूसरा खरीदते हैं।
हर बार जब हम ऐसा करते हैं,
अपने संसाधनों की सीमित मात्रा को कम कर रहे हैं।
और अक्सर जहरीले कचरे का उत्पादन करते हैं।
यह बस लंबे समय तक काम नहीं कर सकता।
तो क्या कर सकते हैं?
यदि हम स्वीकार करते हैं कि जीवित संसार का
चक्रीय मॉडल काम करता है,
क्या हम अपने सोचने का तरीका बदल सकते हैं
ताकि हम भी एक चक्रीय अर्थव्यवस्था का संचालन करें?
आइए जैविक चक्र से शुरू करते हैं।
हमारा कचरा कैसे पूंजी का निर्माण कर सकता है
इसे कम करने के बजाय?
पुनर्विचार और नया स्वरूप देकर
उत्पाद और घटक
और जिस पैकेजिंग में वे आते हैं,
हम बना सकते हैं सुरक्षित
खाद सामग्री
जो अधिक सामान विकसित
करने में मदद करते हैं।
जैसा कि वे फिल्मों में कहते हैं,
"कोई संसाधन का नुक़सान नहीं हुआ है
इस सामग्री के निर्माण में।"
तो वाशिंग मशीन का क्या,
मोबाइल फोन, फ्रिज?
हम जानते हैं कि वे बायोडिग्रेड नहीं करते हैं।
यहाँ हम बात कर रहे हैं
एक नयी सोच के बारे में:
मूल्यवान धातुओं को पुन: उपयोग
करने का एक तरीका,
पॉलिमर और मिश्र धातु,
ताकि वे अपनी गुणवत्ता बनाए रखते हैं
और उपयोगी बने रहें
व्यक्तिगत उत्पादों की
सीमित जीवन से परे।
क्या होगा अगर आज का माल
कल के संसाधन बन जायें?
यह पैसा समझ में आता है।
फेंकने और बदलने की आदत जिसके हम
अभ्यस्त हो गए हैं, के बजाय हम,
हम एक वापस देने
और नवीनीकरन को अपनाए
जहां उत्पादों और पुर्ज़ो को डिजाइन किया गया है
विघटित और पुनर्निर्माण करने के लिए।
अगर सोचें तो एक समाधान हो सकता है
जिस तरह से हम साम्पत्तिक अधिकार देते हैं।
क्या होगा अगर हम टेक्नॉलजी
का साम्पत्तिक अधिकार ना दें?
हम बस उन्हें लाइसेंस देते हैं
निर्माताओं से।
अब, इन दोनों चक्रों को एक साथ रखते हैं।
कल्पना कीजिए कि हम प्रॉडक्ट्स डिजाइन ऐसे करें
के वो अपने निर्माताओं के पास वापस आ जाए,
और उनकी तकनीकी सामग्री
का पुन: उपयोग किया जा सके,
और उनके जैविक भाग
कृषि मूल्य में वृद्धि करे।
और कल्पना कीजिए कि ये प्रॉडक्ट्स
बनाए और भेजे जा रहे है
अक्षय ऊर्जा का उपयोग करके।
यह एक ऐसा मॉडल है
जो हमें समृद्धि लम्बे समय तक दे सकता है।
और अच्छी खबर है
यहाँ पहले से ही कंपनियां हैं
जो काम करने का यह
तरीका अपनाने लगे हैं।
लेकिन सर्कुलर इकोनॉमी सिर्फ़
एक निर्माता एक प्रोडक्ट बदलने के बारे में नहीं है।
बल्कि सारी कम्पनीयो को जोड़ के
बुनियादी ढांचे का निर्माण करती हैं
अर्थव्यवस्था के साथ
एक साथ आना।
यह ऊर्जा के बारे में है।
यह पुनर्विचार हमारे
ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में है
हमारे पास शानदार मौका है
नए नज़रिए और नयी ऊँचाई छूने का।
वर्तमान की निराशा में
फंसे रहने के बजाय,
रचनात्मकता और नवीनता के साथ,
हम वास्तव में पुनर्विचार कर सकते हैं
और हमारे भविष्य को नया स्वरूप दें सकते है।