पिछले डेढ़ साल से, पुश पॉप प्रेष में मेरी टीम और चार्ली मेलचेर और मेलचेर मीडिया अल गोर की किताब "आर चॉइस" को पहली पूरी लंबाई की इंटरैक्टिव किताब बनाने का कार्य कर रहे थे | ये "एन इंकोंवेनिएंट ट्रुथ" के बाद उनकी अगली किताब है और ये उनसभी समाधानों का पड़ताल करती है जो की जलवायु के संकट का समाधान कर सके। ये किताब ऐसे शुरू होती है। ये उसका मुख्यपृष्ठ है। जैसे ग्लोब घूमता है, हम अपना स्थान देख सकते हैं। फिर हम किताब खोल सकते हैं और किताब को देखने के लिए इस तरह अध्यायों से जा सकते हैं | या हम नीचे से पन्ने पलट सकते हैं। और अगर हम किसी पृष्ठ को बड़ा कर के देखना चहते हैं, तो हम उसे बढ़ा सकते हैं। और जो कुछ भी आप किताब में देखते हैं , उसे आप उसे दो उँगलियों से उठा सकते हैं और पन्ने से बाहर उठा कर खोल सकते हैं। और अगर आप वापस जाकर किताब को दुबारा पढ़ना चाहते हैं, तो आप उसे मोड़ कर पन्ने पर वापस रख सकते हैं। तो फिर ये इसी तरह से काम करता है; आप इसे उठा कर खोलते हैं। (ऑडियो) अल गोर: मैं अपने आप को उन बहुसंख्यकों में समझता हूँ जो पवन चक्कियों को देख कर यह महसूस करते हैं की वे परिदृश्य में एक सुंदर सुधार हैं। माइक मतस: तो इस तरह पूरी किताब में, अल गोर आप को अपने साथ लेकर चलेंगे और चित्रों को समझाएँगे। इस फोटो को आप एक इंटरैक्टिव मानचित्र पर देख सकते हैं। इसपर ज़ूम कर के आप देख सकते हैं की ये कहाँ ली गयी है। और पूरी किताब में, एक घंटे से ज्यादा के वृत्तचित्र हैं और इंटरैक्टिव मुद्रचित्रण हैं। तो आप इस वाले को खोल सकते हैं। (औडियो) ए जी : लगभग सभी आधुनिक पवन टर्बाइनो का बहुत बड़ा भाग ... एम एम : ये एकदम चलने लगता है। और जब यह चल रहा है, हम पन्ने को वापस कम या ज्यादा कर सकते हैं। और फिल्म चलती रहती है। और हम इसके बाहर निकाल कर लेखा सूची पे जा सकते हैं, और विडियो चलता रहता है। पर इस किताब की सबसे मज़ेदार बात है इसके इंटरैक्टिव सूचना - चित्र ये वाला हवा की संभावनाओ को दर्शाता है पूरे अमरीका में। लेकिन केवल सूचना दिखने की बजाए, हम अपनी उंगली उठा कर भ्रमण कर सकते हैं, और एक एक राज्य को लेकर देख सकते हैं, की वास्तव में हवा की वहाँ क्या संभावना है। यही हम कर सकते हैं भू-ताप ऊर्जा के बारे में और सौर्य ऊर्जा के बारे में। ये मेरा पसंदीदा है। तो यह दिखाता है ... (हंसी) (तालिया) जब हवा चलती है, पवन चक्की से आने वाली अतिरिक्त ऊर्जा को बैटरि में भेजा जाता है। और जैसे ही हवा कम होने लगती है, तो अतिरिक्त ऊर्जा वापस घर के अंदर भेज दी जाती है -- तो बत्तियाँ कभी बंद नहीं होती। और यह पूरी किताब केवल आई पैड पर ही नहीं चलती । ये आइ फोन पर भी चलती है। और तो आप इसे एक कमरे में अपने आई पैड पर पढना शुरू कर सकते हैं और आई फोन पर वहीं से पढना शुरू कर सकते हैं जहां छोड़ा था। और यह बिलकुल उसी तरह काम करती है। आप किसी भी पृष्ठ को दबा सकते हैं। इसे खोल सकते हैं। तो यह है पुश पॉप प्रैस का पहला प्रकाशन अल गोर की "आवर चॉइस"। धन्यवाद। (तालियाँ) क्रिस एंडर्सन: यह शानदार है। क्या आप प्रकाशक बनना चाहते हैं, या तकनीक का लाइसेंसे देने वाले हैं ? तो इसमे व्यापार कहाँ है? क्या ये कुछ ऐसा है जो और लोग कर सकते हैं? एम एम: हाँ, हम एक उपकरण बना रहें है जो प्रकाशकों के लिए इस सामाग्री को बनाना आसान बना देता है। तो मेलचेर की मीडिया टीम, जो पूर्वी तट पर है - और हम पश्चिमी तट पर सॉफ्टवेर बना रहे हैं - जिसमे हमारे उपकरण के द्वारा रोजाना, चित्र और शब्द को इंटरैक्टिव किताब में लाते हैं । सी ए : तो आप इसे सॉफ्टवेर प्रकाशकों को लाइसेन्स करना चाहते हैं ऐसी ही सुंदर पुस्तके बनाने के लिए? (एम एम : हाँ) अच्छा माइक, बहुत बहुत धन्यवाद। एम एम: धन्यवाद। (सी ए : गुड लक। ) (तालियाँ)