-
मैं कभी उस अनुभूति को भूल नहीं पाऊँगी
जो मुझे तब हुई जब समुद्र पहली बार देखा
-
और नाव पर पहली बार पाँव रखा।
-
और उस चार साल की बच्ची के लिए,
-
वह उस स्वतन्त्रता की महानतम भावना थी
जिसकी कल्पना कर सकती थी।
-
उसी उम्र से, मुझे लगा,
-
मैं किसी प्रकार, सागर में नाव से
दुनिया का चक्कर लगाना चाहूंगी।
-
जब आप उन यात्राओं पर जाते हैं,
-
आपको पता होता है कि आप जीवित रहने के लिए
सब कुछ ले कर जाते हैं।
-
आपके पास जो होता है बस वही होता है।
-
आपको डीज़ल की आखिरी बूंद
-
और खाने के अंतिम पैकेट तक से
काम चलाना होता है।
-
यह बिलकुल अनिवार्य है
वरना आप कर ही नहीं पाएंगे।
-
और फिर एकाएक एहसास हुआ,
"फिर हमारी दुनिया इससे फ़र्क क्यों है?
-
पता है न, हमारे पास सीमित संसाधन हैं,
-
जो हमें मानवता के इतिहास में
केवल एक बार उपलब्ध होते हैं।
-
जैसे कि धातुएँ, प्लास्टिक, फ़र्टिलाइजर्स।
-
हम इन सबका खनन कर रहे हैं,
और इन्हें इस्तेमाल कर ले रहे हैं।
-
दीर्घकाल में इससे काम कैसे चलेगा?
-
बेशक दुनिया के इन संसाधनों के इस्तेमाल का
कोई दूसरा तरीका ज़रूर होगा
-
जिससे इस्तेमाल करें ख़त्म नहीं।
-
मेरे मन में यही सवाल था,
-
और मुझे वहाँ तक पहुँचने में बहुत समय लगा
-
जहां मैंने समझा कि अर्थव्यवस्था
चलाने का दूसरा तरीका भी है,
-
सामान का, चीज़ों के इस्तेमाल का
दूसरा तरीका संभव है।
-
और वह है चक्रीय अर्थव्यवस्था।
-
आज अर्थव्यवस्था जैसे काम करती है
वह बहुत निष्कर्षी है।
-
वह रेखीय है।
-
हम कोई चीज़ ज़मीन से खोद कर निकालते हैं,
उससे कोई और चीज़ बनाते हैं,
-
और उस उत्पाद के जीवन के अंत में,
हम उसे फेंक देते हैं।
-
आप सिस्टम में सामग्री डालने में
-
चाहे जितने भी निपुण हों,
-
आप शायद थोड़ी कम ऊर्जा
-
या सामग्री इस्तेमाल कर
उत्पाद का निर्माण करते हों,
-
तब भी अंत में तो वह समाप्त हो जाएगी।
-
अगर आप इसे उलट दें
और चक्रीय मॉडेल को देखें,
-
जहां जब आप उत्पाद को डिज़ाइन करते हैं,
-
आप धरती से खोद कर कुछ निकालते हैं,
या आदर्श रूप से, रीसाइकल सामग्री लेते हैं,
-
जिससे उत्पाद बनाते हैं,
-
मगर ऐसे डिज़ाइन करते हैं
-
जिससे उत्पाद से डिज़ाइन द्वारा
सामग्री वापस निकाल सकें, शुरू से ही।
-
अपशिष्ट और प्रदूषण निकालना
डिज़ाइन करते हैं।
-
वरना सीमित संसाधनों की दुनिया में
आप कुछ भी वरना बनाएँगे ही क्यों?
-
बात डिज़ाइन ब्रीफ़ की है।
-
आज, अगर आप वॉशिंग मशीन ख़रीदते हैं,
-
उसे ख़रीदने पर आप टैक्स देते हैं,
आप उसके अंदर की हर चीज़ के स्वामी हैं,
-
और फिर वह खराब हो जाती है,
जो कि उसको होना ही है,
-
आप फिर टैक्स देते हैं, लैंडफ़िल टैक्स।
-
चक्रीय प्रणाली में यह सब बदल जाएगा।
-
मशीन के स्वामी नहीं,
हर धुलाई का दाम है,
-
मशीन निर्माता द्वारा
उसकी बेहतर देखभाल होगी,
-
और वे सुनिश्चित करेंगे
-
कि जब मशीन का जीवन समाप्त होता है,
-
उसे वापस लेते हैं, जानते हैं
उसमें क्या है,
-
और वे उसमें से वह सामान निकाल सकते हैं।
-
तो डिज़ाइन से
चक्रीय प्रणाली में पहुँचते हैं।
-
हमने सम्बद्ध आंकड़ों का
गहराई से अध्ययन किया है,
-
अर्थात उसका अर्थशास्त्र,
-
और वह बहुत सस्ता पड़ता है।
-
प्रति धुलाई 27 यूएस सेंट्स के बदले
12 यूएस सेंट्स होता है
-
जब चक्रीय मशीन ली जाती है।
-
हम एक ऐसी प्रणाली में रहेंगे
जो काम करती है।
-
हम अपशिष्ट का निर्माण नहीं कर रहे होंगे।
-
हमें बेहतर सर्विस मिलेगी।
-
हमारी पहुँच बेहतर टेक्नॉलॉजी तक होगी।
-
अभी तक हमने जो अध्ययन किए हैं,
-
चूंकि वे निर्माता उन सभी चीज़ों को
खरीद नहीं रहे होंगे,
-
जिन्हें बेच रहे हैं,
-
सामान कम कीमत पर मिलेगा,
-
क्योंकि उन्हें गारंटी होगी कि उनका सामान
-
वापस प्रणाली में ही पहुंचेगा।
-
मैं बहुत आशावादी हूँ
-
क्योंकि जब आप आंकड़ों को देखेंगे,
-
जब आप इसके पीछे के अर्थशास्त्र को देखेंगे,
-
तब लगेगा चक्रीय अर्थव्यवस्था
में जाना बुद्धिमत्ता है।
-
चक्रीय अर्थव्यवस्था में रेखीय
अर्थव्यवस्था की तुलना में अधिक मूल्य है।
-
बड़े संस्थानों के लिए इस तरह के बदलाव में
बेशक कुछ कीमत देनी होगी,
-
मगर शायद आपको खुद से एक सवाल पूछना होगा:
-
रेखीय में जोखिम क्या है?
-
क्योंकि मेरे अनुसार, जवाब आसान है।
-
रेखीय में बड़ा जोखिम है।
-
सरल अर्थव्यवस्था पर आधारित
भविष्य तो हो ही नहीं सकता।
-
तो, दरअसल, आप अपना समय कहाँ लगाएंगे?
-
आप अपने प्रयास कहाँ लगाएंगे?
-
चलिये देखते हैं कि चक्रीय दिखती कैसी है
-
और उस चक्रीय व्यवस्था को यथासंभव
चित्रित करने की कोशिश करें।
-
मौरिसिओ काकुई तनाका द्वारा उपशीर्षक
जेनी लैम चौधरी द्वारा समीक्षा