hide💡July 26 marks the anniversary of the Americans with Disabilities Act.
Accessibility and Inclusion is at the heart of what we do, learn with Amara.org about the role of captions in ADA compliance!

< Return to Video

फ़र्ज़ी ख़बर को कैसे स्पॉट करें - FactCheck.org

  • 0:01 - 0:02
    फ़र्ज़ी ख़बरें कोई नई चीज़ नहीं हैं।
  • 0:02 - 0:06
    मगर सोशल मीडिया के ज़रिये जाली ख़बरें
    अधिक लोगों तक अधिक तेज़ी से पहुँच सकती हैं
  • 0:06 - 0:10
    अतीत में प्रचलित उस पुराने फ़ैशन के
    वाइरल ईमेल की तुलना में।
  • 0:10 - 0:13
    ऐसे अनेक वाइरल दावे हैं जो वास्तव में
    समाचार हैं ही नहीं,
  • 0:13 - 0:15
    बल्कि कल्पना, व्यंग्य,
  • 0:15 - 0:17
    और पाठकों को मूर्ख बना उनको
    वास्तविक समझवाने की कोशिश हैं।
  • 0:18 - 0:21
    यहाँ पर आपको फ़र्ज़ी ख़बरों से
    बचाने के लिए कुछ रणनीतियाँ हैं।
  • 0:21 - 0:23
    क्या आप स्त्रोत से परिचित हैं?
  • 0:23 - 0:24
    क्या वह वैध है?
  • 0:24 - 0:26
    क्या वह अतीत में विश्वसनीय रहा है?
  • 0:27 - 0:29
    नहीं, तब शायद उसका विश्वास
    नहीं करना चाहेंगे।
  • 0:30 - 0:32
    अगर उकसाने वाली हेडलाइन
    आपका ध्यान खींचती है,
  • 0:32 - 0:36
    तब वह चौंकाने वाली जानकारी
    आगे बढ़ाने से पहले थोड़ा आगे पढ़िये।
  • 0:36 - 0:38
    यहाँ तक कि वैध समाचारों में भी,
  • 0:38 - 0:40
    हेडलाइनें हमेशा पूरी कहानी नहीं कहती हैं।
  • 0:41 - 0:42
    मगर फ़र्ज़ी ख़बर में,
  • 0:42 - 0:44
    विशेषकर जिसमें व्यंग्य का प्रयास होता है,
  • 0:44 - 0:46
    उसमें टेक्स्ट में ही खुलासे के संकेत
    संभव हैं।
  • 0:47 - 0:50
    एक फ़र्ज़ी ख़बर में तो एक उद्धरण के लिए
    ल्फ़िन को श्रेय दिया गया था।
  • 0:50 - 0:53
    अगर वास्तविक होते, आप तर्क कह सकते थे
    ज़रूरी बात छुपा ली गई।
  • 0:54 - 0:57
    अक्सर फ़र्ज़ी ख़बर का
    एक और स्पष्ट संकेत होता है लेखक का नाम,
  • 0:57 - 0:58
    अगर दिया हो तब।
  • 0:59 - 1:01
    और कुछ मामलों में,
    लेखक वास्तविक होते भी नहीं।
  • 1:01 - 1:04
    एक स्टोरी का श्रेय
    एक "डॉक्टर" को दिया गया था
  • 1:04 - 1:07
    जिसने "14 पीबॉडी पुरस्कार तथा
    अनेक पुलिट्ज़र पुरस्कार पाये थे,"
  • 1:08 - 1:11
    जो बहुत प्रभावी होता
    अगर वह पूरी तरह से झूठ नहीं होता।
  • 1:13 - 1:18
    अनेक बार इन झूठी कहानियों में आधिकारिक
    या आधिकारिक जैसे स्त्रोत उद्धृत होते हैं,
  • 1:18 - 1:21
    मगर जब आप उनको देखेंगे,
    तब स्त्रोत इस दावे की पुष्टि नहीं करते।
  • 1:21 - 1:24
    कुछ झूठी कहानियाँ
    बिलकुल ही फ़र्ज़ी नहीं होती हैं,
  • 1:24 - 1:26
    बल्कि असली घटनाओं का विकृत रूप होती हैं।
  • 1:26 - 1:29
    ये झूठे दावे एक वैध समाचार को ले कर
  • 1:29 - 1:30
    उसे तोड़मरोड़ सकती हैं,
  • 1:30 - 1:33
    या यह दावा कर सकते हैं
    ऐसा कुछ जो बहुत पहले हुआ था
  • 1:33 - 1:34
    उसका वर्तमान घटनाओं से
    संबंध है।
  • 1:35 - 1:39
    एक भ्रामक वेबसाइट ने सीएनएन से
    एक साल पुरानी एक कहानी ली
  • 1:39 - 1:42
    और एक नई बहकाने वाली हेडलाइन
    तथा प्रकाशन की तिथि डाल दी।
  • 1:42 - 1:46
    तो, बहकाने के साथ ही
    यह कॉपीराइट का उल्लंघन भी है।
  • 1:46 - 1:49
    याद रखिए, व्यंग्य जैसी चीज़ होती है।
  • 1:49 - 1:52
    सामान्यतः, उसे इसी तरह लेबल करते हैं
    और कभी तो हास्यास्पद भी होती है।
  • 1:53 - 1:54
    मगर वह समाचार नहीं है।
  • 1:55 - 1:57
    और फिर अधिक विवादास्पद व्यंग्य
    भी होते हैं,
  • 1:57 - 1:59
    जो पाठक को छलने के लिए होते हैं।
  • 1:59 - 2:02
    ये भी क्लिक्स प्रोत्साहित करने को
    डिज़ाइन होते हैं,
  • 2:02 - 2:04
    और निर्माता के लिए विज्ञापन
    से आय का साधन होते हैं।
  • 2:05 - 2:06
    मगर वे समाचार नहीं हैं।
  • 2:07 - 2:08
    हमें पता है कि यह कठिन है।
  • 2:08 - 2:10
    पुष्टिकरण के प्रति पूर्वाग्रह लोगों को
  • 2:10 - 2:13
    उन ख़बरों पर अधिक वज़न दिलवाता है
    जो उनके विश्वास की पुष्टि करती हैं
  • 2:13 - 2:15
    और उन्हें डिस्काउंट जो नहीं करतीं।
  • 2:15 - 2:17
    मगर अगली बार अगर आप
    स्वतः किसी ऐसे
  • 2:17 - 2:22
    राजनीतिज्ञ की सोशल मीडिया पोस्ट देख कर
    चकित हों, जिससे आपका विरोध हो
  • 2:22 - 2:23
    तब थोड़ा रुक कर उसे चेक कर लें।
  • 2:23 - 2:25
    इस सरल टेस्ट को करके देखिये:
  • 2:25 - 2:28
    उस "समाचार" वेबसाइट पर
    क्या दूसरी कहानियाँ पोस्ट की गई हैं
  • 2:28 - 2:30
    जो आपकी स्टोरी का स्त्रोत है
  • 2:30 - 2:32
    जो अभी आपके
    सोशल मीडिया फ़ीड पर सामने आया है?
  • 2:33 - 2:36
    संभव है पहले ही नापसंद वाले राजनीतिज्ञ
    की कहानी पर विश्वास का मन बना चुके हों,
  • 2:36 - 2:39
    पर अगर उस "समाचार" साइट में
    एक कहानी "अंटार्कटिका के
  • 2:39 - 2:43
    अभिभावकों के अमेरिका से बदले के लिए
  • 2:43 - 2:45
    न्यूज़ीलैंड पर भूकंप का आक्रमण" भी फीचर हो,
  • 2:45 - 2:47
    तब शायद शेयर करने से पहले सोचना चाहिए।
  • 2:48 - 2:50
    और हाँ, भूकंप वाली कहानी
  • 2:50 - 2:52
    पॉप अप करने वाली एक फ़र्ज़ी ख़बर का
    वास्तविक उदाहरण है।
  • 2:53 - 2:56
    हमें पता है आप व्यस्त हैं,
    और ऐसे कुछ झूठ पकड़ने में समय लगेगा।
  • 2:57 - 3:00
    मगर तथ्य चेक करने वालों को ऐसा
    करने का भुगतान मिलता है।
  • 3:00 - 3:02
    संभव है FactCheck.org,
  • 3:02 - 3:03
    Snopes.com,
  • 3:03 - 3:05
    वॉशिंगटन पोस्ट फ़ैक्ट चेकर,
  • 3:05 - 3:06
    तथा PolitiFact.com,
  • 3:06 - 3:09
    में से किसी ने
    आपके सोशल मीडिया न्यूज़ फ़ीड पर
  • 3:09 - 3:12
    पॉप करने वाले लेटेस्ट वाइरल दावे के तथ्य
    चेक कर लिए हों।
  • 3:12 - 3:13
    और याद रखें:
  • 3:13 - 3:15
    फ़र्ज़ी ख़बरों के विरुद्ध
  • 3:15 - 3:17
    समाचार पढ़ने वाले सुरक्षा की
    पहली पंक्ति होते हैं।
  • 3:18 - 3:20
    और अधिक देखने के लिए
    FactCheck.org पर जाइए।
  • 3:20 - 3:23
    उपशीर्षक द्वारा मौरिसीओकाकुल तनाका
    समीक्षा मिरजाम वां दिज्क
Title:
फ़र्ज़ी ख़बर को कैसे स्पॉट करें - FactCheck.org
Description:

http://www.flackcheck.org - Read more at: https://www.factcheck.org/2016/11/how-to-spot-fake-news/

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Misinformation and Disinformation
Duration:
03:23
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 18, 2022, 12:15 AM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 18, 2022, 12:14 AM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 18, 2022, 12:13 AM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 17, 2022, 11:52 PM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 17, 2022, 11:41 PM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 17, 2022, 10:39 PM
Ravi Srivastava edited Hindi subtitles for How to Spot Fake News - FactCheck.org Dec 14, 2022, 11:39 PM

Hindi subtitles

Incomplete

Revisions Compare revisions

  • Revision 7 Edited
    Ravi Srivastava Dec 18, 2022, 12:15 AM
  • Revision 6 Edited
    Ravi Srivastava Dec 18, 2022, 12:14 AM
  • Revision 5 Edited
    Ravi Srivastava Dec 18, 2022, 12:13 AM
  • Revision 4 Edited
    Ravi Srivastava Dec 17, 2022, 11:52 PM
  • Revision 3 Edited
    Ravi Srivastava Dec 17, 2022, 11:41 PM
  • Revision 2 Edited
    Ravi Srivastava Dec 17, 2022, 10:39 PM
  • Revision 1 Edited
    Ravi Srivastava Dec 14, 2022, 11:39 PM