अत्याधिक आबादी के तथ्य - समस्या जो कोई भी चर्चा नहीं करेगा| एलेक्जेंड्रा पॉल | TEDxTopanga
-
0:07 - 0:10मैं १९६० के दशक में,
-
0:10 - 0:15उन टीवी विज्ञापनों को देख कर
बड़ी हुई जिसमे अफ्रीका के -
0:15 - 0:19भूख से मर रहे बच्चे, कैमरे में ,उदास आँखों
और सूझे हुए पेट के साथ दिखते हैं। -
0:19 - 0:21और छठी कक्षा में,
-
0:21 - 0:25मेरे उल्लास क्लब के शिक्षक, श्री कॉलिन्स,
-
0:25 - 0:28ने हमें इस गीत के शब्दों को
बदलने बोला जो हम गा रहे थे - -
0:28 - 0:32(गायन) “तीन अरब
दुनिया में लोग" - -
0:32 - 0:33से
-
0:33 - 0:36"चार अरब दुनिया में लोग। "
-
0:36 - 0:38और मैं चौंक गयी थी।
-
0:38 - 0:41मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि
जनसंख्या इतनी बड़ी थी। -
0:41 - 0:43और मैं और भी ज्यादा चौंकी
-
0:43 - 0:47क्योंकि क्लास में और कोई भी
इस तथ्य से परेशान नहीं था। -
0:47 - 0:49कुछ दिनों के बाद,
मैंने अपनी दोस्त सूज़ी हॉलैंडर से कहा -
0:49 - 0:53क्योंकि ऐसा लग रहा कि
दुनिया में बहुत सारे लोग हैं -
0:53 - 0:54संभालने के लिए
-
0:54 - 0:57इसलिए मैं बच्चे पैदा नहीं करुँगी।
-
0:57 - 1:01और उसने मेरी ओर देखा और उत्तर दिया
कि वह तीन बच्चे पैदा करेगी। -
1:01 - 1:05और मुझे अपने विश्वासों में
बहुत अकेला महसूस हुआ। -
1:05 - 1:07और ३७ साल बाद, मैं अभी भी
-
1:07 - 1:09अपने विश्वासों में
बहुत अकेला महसूस करती हूँ, -
1:09 - 1:16और मैं अभी भी हैरान हूं कि ज्यादा लोग
जनसंख्या वृद्धि से परेशान नहीं हैं। -
1:16 - 1:21और ऐसा इसलिए है क्योंकि
प्रजाति के रूप में, हमने इस बारे में -
1:21 - 1:24बात ना करने, दूर करने का फैसला किया है।
-
1:24 - 1:26तो मैं इसके बारे में बात करने आई हूँ।
-
1:28 - 1:33आधुनिक मनुष्य इस दुनिया में
२००,००० साल पहले आया था। -
1:33 - 1:35और १८५० तक,
-
1:35 - 1:38हमने इतना सफलतापूर्वक पुन: पेश किया,
-
1:38 - 1:41कि ग्रह पर १ अरब लोग हो गए।
-
1:42 - 1:48इसका मतलब है कि हमे २००,००० साल लग गए
पृथ्वी पर पहले अरब लोगों को लाने में। -
1:48 - 1:52अगले अरब लोग १०० साल में आ गए।
-
1:52 - 1:55२००,००० साल पहले अरब को लाने में;
-
1:55 - 1:58१०० साल दूसरे अरब को लाने में;
-
1:59 - 2:05अब, हम हर १२ साल में,
ग्रह पर १ अरब जोड़ते हैं। -
2:05 - 2:09और २०११ में, दुनिया की आबादी
७ अरब तक पहुँच गयी। -
2:10 - 2:12अब, यह वृद्धि में उछाल
-
2:12 - 2:17कृषि और चिकित्सा में सुधार की वजह से आया
-
2:17 - 2:21क्योंकि एक प्रजाति के रूप में,
हम एक जैविक सफलता की कहानी हैं। -
2:21 - 2:24योग्यतम की उत्तरजीविता -
हम बच गए! -
2:25 - 2:27और हम धार्मिक सफलता की कहानी भी हैं:
-
2:27 - 2:30हम आगे बढ़ चुके हैं और वो भी कई गुना।
-
2:30 - 2:31(हँसी)
-
2:31 - 2:33लेकिन अब हमें रुकना होगा,
-
2:33 - 2:35वरना ये हमारा पतन होगा।
-
2:35 - 2:38आपको सिर्फ जानकरी देने के लिए कि
जनसंख्या कितनी तेजी से बढ़ती है: -
2:38 - 2:44बांग्लादेश में एक तूफान आया था जिसमें
१३९,००० लोग मर गए थे। -
2:44 - 2:51बांग्लादेश को कितना समय लगा
उन मृत्यु को १३९,००० नए जन्म से बदलने में? -
2:51 - 2:53ढाई सप्ताह।
-
2:54 - 2:57अब, दुनिया की आबादी
साल में सिर्फ १% बढ़ रही है, -
2:57 - 2:59जो बहुत ज्यादा नहीं लगता है,
-
2:59 - 3:03लेकिन सात अरब का १%
वास्तव में एक बड़ी संख्या है। -
3:03 - 3:10इसका मतलब है कि हर दिन
हम ग्रह में २२०,००० लोगों को जोड़ते हैं - -
3:10 - 3:11हर दिन।
-
3:11 - 3:14और ये अस्थिर है,
-
3:14 - 3:16जिसका अर्थ है कि किसी समय में,
-
3:16 - 3:19दुनिया की आबादी बढ़ने से रुक जायेगी।
-
3:19 - 3:22सवाल है कि कैसे?
-
3:23 - 3:29क्या अकाल, रोग या संसाधनों पर युद्ध
के कारण ये बढ़ना बंद हो जाएगी? -
3:29 - 3:34या फिर लोगों के छोटे परिवारों का चयन
करने से ये बढ़ना बंद हो जाएगी? -
3:35 - 3:38और "छोटे परिवारों," से मेरा मतलब
एक-बाल परिवारों से है। -
3:39 - 3:41यहीं से लोगों को घबराहट होने लगती है
-
3:41 - 3:44अत्याधिक आबादी और जनसंख्या
के मुद्दे पर बात करना -
3:44 - 3:45क्योंकि वे डरते हैं
-
3:45 - 3:48कि बच्चे पैदा करने के
उनके अधिकार को मैं दूर ले जाउंगी। -
3:49 - 3:51लेकिन मैं लोगों के अधिकार
नहीं छीनना चाहती; -
3:51 - 3:54मैं लोगों को अधिकार देना चाहती हूं।
-
3:54 - 3:58लोगों को मजबूरन कम बच्चे पैदा करना
बोलने से काम नहीं होगा। -
3:58 - 3:59असल में,
-
3:59 - 4:04विश्व की जनसंख्या को स्थिर करने का
सबसे तेज और कुशल तरीका है -
4:04 - 4:07लड़कियों को स्कूल भेजना
और महिलाओं को सशक्त बनाना -
4:07 - 4:12और सभी को जन्म नियंत्रण पर
शिक्षा प्रदान करना। -
4:12 - 4:14और ये अच्छी चीजें हैं।
-
4:14 - 4:15और एक संस्कृति के रूप में,
-
4:15 - 4:18हमें एक बच्चा परिवार के लाभों
पर जोर देने की आवश्यकता है -
4:18 - 4:21ताकि लोग कम बच्चे पैदा करना पसंद करें।
-
4:22 - 4:23क्योंकि हजारों सालों से,
-
4:23 - 4:29हमें इस नैतिकता के साथ जोड़ा गया है
कि बड़े परिवार खुशहाल परिवार हैं -
4:29 - 4:31और एक बच्चा, अकेला बच्चा होता है।
-
4:31 - 4:36मेरे और मेरे पति, इयान, जैसे जोड़े,
जिन लोगों ने बच्चे ना होने का चुनाव किया, -
4:36 - 4:39वे बाल-मुक्त होने के बजाय बाल-बिना थे।
-
4:39 - 4:45और खुद, कई बार,
मेरे संतान न होना के निर्णय के कारण -
4:45 - 4:48मुझ पर स्वार्थी होने का आरोप लगाया गया है।
-
4:48 - 4:50और ये सब तब समझ में आया जब
-
4:50 - 4:53जनमाना हमारे अतिजीवन के लिए महत्वपूर्ण था।
-
4:53 - 4:55पर अब?
-
4:56 - 5:00अब हमारे अतिजीवन के लिए,
जनमाना नहीं है। -
5:00 - 5:04और हमें बदलना होगा, नए तार लगाना होगा
हमारी जीव विज्ञान और हमारी संस्कृति के -
5:04 - 5:07एक बच्चा परिवार के लाभों को पहचानने के लिए
-
5:07 - 5:10क्योंकि अभी हम ज्यादातर
नकारात्मक देखते हैं। -
5:10 - 5:12उदाहरण के लिए,
-
5:13 - 5:14जब किसी देश की आबादी गिरती है,
-
5:14 - 5:17तो सब आर्थिक प्रलय
और मीडिया में निराशा रहती है -
5:17 - 5:21क्योंकि पूंजीवाद अनन्त विकास पर आधारित है।
-
5:21 - 5:25पूंजीवाद,अधिक से अधिक
उपभोक्ताओं पर निर्भर करता है। -
5:25 - 5:31तो हाँ - जब जनसंख्या कम होगी,
तो अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। -
5:31 - 5:33लेकिन इसका नुकसान कम होगा
-
5:33 - 5:37तेल, खाना और पानी ना होने के मुकाबले
-
5:37 - 5:42क्योंकि इस ग्रह पर, 40 साल में,
१० अरब लोग होंगे, -
5:42 - 5:44जो संयुक्त राष्ट्र की परियोजना है।
-
5:45 - 5:47अब, आप सोच रहे होंगे,
-
5:47 - 5:52“ठीक है, यह जनसंख्या मुद्दा
तकलीफदेह लगता है। -
5:52 - 5:55लेकिन हमें बच्चे होने चाहिए।
-
5:55 - 5:59हम स्मार्ट हैं और हम शिक्षित हैं
और हम TED टॉक्स सुनते हैं -
5:59 - 6:02और हम बच्चे पालने की क्षमता रखते हैं और
-
6:02 - 6:05हमारे वंश दुनिया को बचा सकते हैं! "
-
6:05 - 6:07मेरी माँ भी कहती हैं,
-
6:07 - 6:09"ओह एलेक्जेंड्रा,
तुम इतनी अच्छी माँ बनोगी! -
6:09 - 6:12और तुम्हारे बच्चे, वे अद्भुत होंगे! "
-
6:12 - 6:14और वे अद्भुत हो सकते हैं,
-
6:14 - 6:16लेकिन वे हानिकारक भी होंगे
-
6:16 - 6:19क्योंकि उत्तर अमेरिकी ३२ गुना
संसाधनों का उपयोग करते हैं -
6:19 - 6:22विकासशील देश के किसी व्यक्ति की तुलना में
-
6:22 - 6:26इसलिए ये और भी महत्वपूर्ण है
कि हमारे परिवार छोटे हों। -
6:26 - 6:27उदाहरण के लिए,
-
6:27 - 6:32अमेरिका में कोई व्यक्ति,औसतन,
एक दिन में १७६ गैलन पानी का उपयोग करता है -
6:32 - 6:38अफ्रीका के औसत व्यक्ति की तुलना में
जो केवल 5 गैलन का उपयोग करता है। -
6:38 - 6:42और यह सिर्फ गरीब देश की तुलना में नहीं है।
-
6:42 - 6:43हम यहां अमेरिका में,
-
6:43 - 6:47दो गुनी ऊर्जा का उपयोग करते हैं
फ्रांस या इंग्लैंड या जापान की तुलना में। -
6:47 - 6:50बहुत सारे देश हैं जहाँ
प्रजनन दर उच्च है, -
6:50 - 6:52अमेरिका की तुलना में
-
6:52 - 6:55लेकिन हम सभी को
एक-बच्चा परिवार की ख्वाहिश रखनी चाहिए, -
6:55 - 6:58विशेष रूप से यहाँ रहने वालों को।
-
7:00 - 7:01शायद आप सोच रहे हों,
-
7:01 - 7:05"ठीक है, चिंता मत करो, एलेक्जेंड्रा -
टैकनोलजी हमें बचाएगी। ” -
7:05 - 7:10हां, ये संभव है कि हम सक्षम हो सकें
कुछ और वर्ष निकालने के -
7:10 - 7:13कुछ नए आविष्कार या तकनीक की वजह से।
-
7:13 - 7:19लेकिन अंत में, भले ही हम १४ अरब लोगों को
खाना और छत दे पाए, -
7:19 - 7:21उनका जीवन कैसा होगा?
-
7:21 - 7:24आबादी को किसी तो बिंदु पर पहुँच कर
बढ़ने से रोकना होगा, -
7:24 - 7:26तो अभी क्यों नहीं
-
7:26 - 7:31इसके बजाए कि कोई आविष्कार या तकनीक
हमें बचाएगी, -
7:31 - 7:35जो अभी तक अस्तित्व में नहीं है
और हमे पता नहीं कि वह काम करेगी या नहीं? -
7:36 - 7:39इसलिए सभी के जीवन की गुणवत्ता के लिए,
-
7:39 - 7:42पृथ्वी पर मनुष्यों की संख्या को
नीचे जाने की जरूरत है। -
7:43 - 7:47और मेरा मानना है कि इसे
२ अरब लोगों से नीचे जाने की जरूरत है -
7:47 - 7:48जो कट्टरपंथी लगता है
-
7:48 - 7:51क्योंकि इस समय ग्रह पर ७ अरब लोग हैं।
-
7:51 - 7:55लेकिन वास्तव में ये दुनिया की
८० साल पहले की आबादी है। -
7:57 - 8:02तो चलिए, अपना विचार बदलते हैं कि
आदर्श परिवार कैसा दिखता है - -
8:02 - 8:05एक, एक सुंदर संख्या है।
-
8:05 - 8:07और अत्याधिक आबादी के बारे में
बात करने से डरें नहीं। -
8:07 - 8:10क्योंकि ये लोगों से अधिकार
छीनने के बारे में नहीं है; -
8:10 - 8:15ये महिलाओं,बच्चों,और आने वाली पीढ़ियों
को अवसर देने के बारे में है। -
8:15 - 8:19और अंत में, चलिए समाधान का हिस्सा बनें
-
8:19 - 8:21और अब से, चुनें,
-
8:21 - 8:26एक से अधिक बच्चे पैदा ना करने का।
-
8:26 - 8:28धन्यवाद।
-
8:28 - 8:36(तालियां)
- Title:
- अत्याधिक आबादी के तथ्य - समस्या जो कोई भी चर्चा नहीं करेगा| एलेक्जेंड्रा पॉल | TEDxTopanga
- Description:
-
अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा पॉल, मानव आधिक्य के बारे में अपनी आजीवन चिंता और भय, जो हम सभी को इस मुद्दे पर है, उसकी चर्चा करेंगी।
यह बातचीत एक TEDx कार्यक्रम में TED सम्मेलन फार्मेट में दिया गया था, लेकिन स्वतंत्र रूप से एक स्थानीय समुदाय द्वारा आयोजित किया गया था। और जानें यहाँ http://ted.com/tedx
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDxTalks
- Duration:
- 08:38