< Return to Video

आप कोविड-19 टीकों की तुलना क्यों नहीं कर सकते?

  • 0:01 - 0:06
    यह जॉनसन एंड जॉनसन की
    नई एक-खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन है।
  • 0:06 - 0:09
    मार्च की शुरुआत में,
    6,000 से अधिक खुराकें
  • 0:09 - 0:12
    जो कि डेट्रॉइट मीचीगन शहर
    को भेजी की जानी थीं।
  • 0:13 - 0:15
    पर मेयर ने मना कर दिया।
  • 0:15 - 0:18
    “मॉडर्ना और फ़ाइजर सबसे अच्छे हैं।
  • 0:18 - 0:21
    और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए
    हर संभव प्रयास करने जा रहा हूं
  • 0:21 - 0:24
    कि डेट्रॉइट शहर के निवासियों
    को सर्वोत्तम मिले।"
  • 0:24 - 0:29
    वे टीकों की इन "प्रभावकारिता दर"
    आंकड़ों की बात कर रहे थे: "
  • 0:29 - 0:33
    फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना
    के टीकों की प्रभावकारिता दर
  • 0:33 - 0:36
    अत्यधिक उच्च है: 95% और 94%।
  • 0:37 - 0:39
    लेकिन जॉनसन & जॉनसन की?
  • 0:39 - 0:40
    सिर्फ 66%।
  • 0:41 - 0:43
    और यदि आप केवल इन संख्याओं को देखें,
  • 0:43 - 0:45
    तो यह सोचना स्वाभाविक है कि
  • 0:45 - 0:47
    ये टीके इनसे भी बदतर हैं।
  • 0:48 - 0:50
    लेकिन वह धारणा गलत है।
  • 0:50 - 0:54
    ये संख्याएँ यकीनन इस बात का
    सबसे महत्वपूर्ण पैमाना भी नहीं हैं
  • 0:54 - 0:56
    कि ये टीके कितने प्रभावी हैं।
  • 0:56 - 0:59
    जानने के लिए कि वैक्सीनेशन
    का असली उद्देश्य क्या है,
  • 0:59 - 1:02
    आपको सबसे पहले समझना
    होगा कि टीके करते क्या हैं।
  • 1:02 - 1:06
    वोक्स
  • 1:06 - 1:11
    किसी टीके की प्रभावकारिता दर की गणना
    बड़े नैदानिक परीक्षणों में की जाती है,
  • 1:11 - 1:14
    जब वैक्सीन का परीक्षण
    हजारों लोगों पर किया जाता है
  • 1:15 - 1:17
    उन लोगों को दो समूहों में बाँटा जाता है:
  • 1:17 - 1:20
    आधों को टीका मिलती है,
    और आधों को प्लेसिबो।
  • 1:21 - 1:24
    फिर, उन्हें अपना जीवन व्यतीत
    करने के लिए भेजा जाता है, जबकि
  • 1:24 - 1:27
    वैज्ञानिक निगरानी करते हैं कि उन्हें कई
    महीनों से कोविड-19 हुआ है या नहीं।
  • 1:28 - 1:34
    उदाहरण के लिए, फाइजर/बायोएनटेक
    के परीक्षण में, 43,000 प्रतिभागी थे।
  • 1:34 - 1:38
    अंत में, 170 लोग
    कोविड-19 से संक्रमित थे।
  • 1:39 - 1:42
    और ऐसे लोग कैसे
    इन समूहों में शामिल होते हैं,
  • 1:42 - 1:44
    वह टीका की प्रभावकारिता
    को निर्धारित करता है।
  • 1:45 - 1:48
    अगर 170 को समान रूप से
    विभाजित किया गया हो,
  • 1:48 - 1:51
    तो इसका मतलब होगा कि आपके
    बीमार होने की संभावना होती है
  • 1:51 - 1:52
    जैसे कि बिना टीके के।
  • 1:52 - 1:55
    अतः, इसमें प्रभावकारिता 0% होगी।
  • 1:56 - 1:59
    यदि सभी 170 प्लेसिबो समूह में थे,
  • 1:59 - 2:02
    और टीका पाने वाले
    शून्य लोग बीमार थे,
  • 2:02 - 2:05
    वैक्सीन की प्रभावकारिता
    100% होगी।
  • 2:06 - 2:10
    इस विशेष परीक्षण के साथ,
    प्लेसिबो समूह में 162 थे,
  • 2:10 - 2:12
    और टीके के समूह में
    केवल आठ।
  • 2:12 - 2:14
    इसका मतलब है कि जिन लोगों
    ने टीका लगवाया था,
  • 2:14 - 2:18
    उनमें कोविड-19 होने की
    संभावना 95% कम थी:
  • 2:18 - 2:21
    टीके की प्रभावकारिता 95% थी।
  • 2:23 - 2:26
    अब, इसका मतलब नहीं है कि
    यदि 100 लोगों को टीका लगाया जाता है,
  • 2:26 - 2:29
    उनमें से 5 ज़्यादा बीमार होंगे।
  • 2:29 - 2:34
    इसके बजाय, यह कि 95% संख्या
    यह व्यक्ति पर लागू होता है।
  • 2:34 - 2:37
    तो, टीका लेने वाले हर
    व्यक्ति के बीमार होने की संभावना
  • 2:37 - 2:40
    टीका न लेने वाले के
    बीमार होने की संभावना
  • 2:40 - 2:44
    कोविड-19 का सामना करने के हर बार
    95% कम होती है।
  • 2:44 - 2:49
    और हर टीके की प्रभावकारिता दर
    की गणना भी उसी तरह से की जाती है।
  • 2:49 - 2:55
    लेकिन हर टीका का परीक्षण
    बहुत ही अलग परिस्थितियों में किया जा सकता है।
  • 2:55 - 2:58
    "तो, एक
    सबसे बड़ी बात होती है,
  • 2:58 - 2:59
    जब हम इन आकड़ों को देखते हैं,
  • 2:59 - 3:03
    समय, जब
    नैदानिक परीक्षण किए गए थे।"
  • 3:03 - 3:06
    यह संख्या है अमेरिका में
    रोजाना Covid-19 मामलों की,
  • 3:06 - 3:09
    जब से महामारी शुरू हुई थी।
  • 3:09 - 3:14
    Moderna परीक्षण पूरी तरह से अमेरिका में
    किया गया, गर्मियों में।
  • 3:14 - 3:16
    Pfizer/BioNTech परीक्षण मुख्यतः
  • 3:16 - 3:20
    अमेरिका में किया गया था, वह भी
    उसी समय पर।
  • 3:20 - 3:25
    फिर भी, Johnson & Johnson ने
    अपना अमेरिकी परीक्षण तब आयोजित किया,
  • 3:25 - 3:26
    जब प्रतिभागियों के
  • 3:26 - 3:30
    संक्रमण होने की
    ज़्यादा संभावना थी।
  • 3:30 - 3:33
    और उनके अधिकतर परीक्षण
    अन्य देशों में किये गए,
  • 3:33 - 3:36
    मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका और ब्राज़ील में।
  • 3:36 - 3:40
    और इन अन्य देशों में,
    न केवल केस दरें अधिक थीं,
  • 3:40 - 3:43
    बल्कि वायरस खुद अलग था।
  • 3:43 - 3:47
    ये परीक्षण तब किए गए,
    जब Covid-19 के विविध रूप सामने आये,
  • 3:47 - 3:50
    और इन देशों में
    प्रमुख संक्रमण बन गए;
  • 3:50 - 3:54
    जिनसे प्रतिभागियों के
    बीमार होने की संभावना अधिक थी।
  • 3:54 - 3:57
    दक्षिण अफ्रीका में,
  • 3:57 - 3:59
    जॉनसन एंड जॉनसन परीक्षण के
    अधिकांश मामले उस प्रकार के थे,
  • 3:59 - 4:03
    न कि मूल प्रकार, जो
    गर्मियों में अमेरिका में था।
  • 4:03 - 4:09
    और इसके बावजूद, इसने
    काफी हद तक संक्रमण को कम कियाहै।
  • 4:09 - 4:10
    "यदि आप किसी भी समय
    एक-एक आमने-सामने
  • 4:10 - 4:12
    इन टीकों के बीच
    तुलना करते हैं, तो उनका अध्ययन
  • 4:12 - 4:15
    एक ही परीक्षण में
    करने की आवश्यकता है,
  • 4:15 - 4:16
    उन्हीं समावेशन मापदंडों के साथ,
  • 4:16 - 4:19
    जो विश्व के उन्हीं भागों में किया गया,
    एक ही समय पर।
  • 4:19 - 4:22
    "यदि हमें
    Pfizer और Moderna टीकों को लेना था,
  • 4:22 - 4:25
    और अपने नैदानिक परीक्षण
    उसी समय फिर से करने थे,
  • 4:25 - 4:27
    जब हमने J&J का नैदानिक परीक्षण को देखा,
  • 4:27 - 4:31
    हम उनके लिए
    बिलकुल अलग प्रभावकारिता देख सकते हैं।"
  • 4:31 - 4:33
    ये प्रभावकारिता
    आकड़ें वास्तव में आपको बताते हैं
  • 4:33 - 4:36
    कि हर टीके के परीक्षण में
    क्या हुआ था,
  • 4:36 - 4:39
    नहीं बताते हैं कि वास्तविक
    दुनिया में क्या होगा।
  • 4:39 - 4:42
    लेकिन कई विशेषज्ञ
    तर्क देते हैं कि यह
  • 4:42 - 4:45
    किसी टीके को आँकने का
    सबसे अच्छा नहीं है।
  • 4:45 - 4:49
    क्योंकि सबको किसी संक्रमण से रोकना
    टीके का उद्देश्य नहीं है।
  • 4:49 - 4:52
    "किसी Covid-19 टीका कार्यक्रम का लक्ष्य
    आवश्यक रूप से
  • 4:52 - 4:54
    यह नहीं है कि
    'कोविड शून्य' बनाना है,
  • 4:54 - 4:57
    लेकिन वायरस को कमज़ोर करना है,
    उसे प्रभावित करना है,
  • 4:57 - 5:01
    गंभीर रोग पैदा करने, अस्पताल में भर्ती और
    मृत्यु का कारण बनने के उसके सामर्थ्य को ख़त्म करना है।"
  • 5:01 - 5:03
    इससे Covid-19 का सामना होने के
    अलग-अलग परिणामों
  • 5:03 - 5:06
    को देखा जा सकता है, जैसे कि:
  • 5:06 - 5:09
    सबसे अच्छा तो यह होगा कि,
    तो आप बीमार ही न पड़ें।
  • 5:09 - 5:12
    सबसे खराब स्थिति है मृत्यु।
  • 5:12 - 5:15
    बीच में, अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं,
    तीव्र-से-औसतन लक्षण,
  • 5:15 - 5:18
    या फिर किसी लक्षण का ना होना।
  • 5:18 - 5:20
    सबसे अच्छी
    परिस्थितियों में,
  • 5:20 - 5:24
    टीके आपको सुरक्षा देते हैं
    यहाँ तक।
  • 5:24 - 5:30
    लेकिन वास्तव में, Covid-19 टीकों का
    प्रमुख उद्देश्य यह नहीं है।
  • 5:30 - 5:32
    असली उद्देश्य आपके शरीर को
  • 5:32 - 5:35
    इन संभावनाओं के प्रति पर्याप्त सुरक्षा
    देना,
  • 5:35 - 5:39
    इसलिए, अगर आप संक्रमित होते हैं,
    तो सर्दी जैसी हालत होती,
  • 5:39 - 5:42
    न कि
    अस्पताल में भर्ती कराने की।
  • 5:42 - 5:47
    और यह एक ऐसी बात है कि इनमें से
    हर कोई Covid-19 टीका देती है।
  • 5:47 - 5:52
    इन सभी परीक्षणों में, प्लेसिबो समूहों के
    कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हुए,
  • 5:52 - 5:54
    और यहाँ तक कि Covid-19 से उनकी मृत्यु तक हुई,
  • 5:54 - 5:59
    और इन परीक्षणों में से
    टीका लेने वाला एक भी प्रतिभागी, अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ
  • 5:59 - 6:02
    या न ही उसकी Covid-19 से मृत्यु हुई।
  • 6:02 - 6:04
    "एक चीज जो मैं चाहता हूं कि मेयर
    समझे होंगे
  • 6:04 - 6:07
    कि मृत्यु से बचाने में इन तीनों
    टीकों की प्रभावकारिता
  • 6:07 - 6:11
    आवश्यक रूप से
    100% है।"
  • 6:11 - 6:13
    डेट्रॉइट के मेयर ने
    अपनी बात बदल दी
  • 6:13 - 6:16
    और कहा कि वे
    Johnson & Johnson की खुराक लेंगे,
  • 6:16 - 6:21
    क्योंकि यह अब भी "अति प्रभावी" है,
    जिसकी हम अधिक परवाह करते हैं।"
  • 6:21 - 6:22
    प्रभावकारिता मायने रखती है।
  • 6:22 - 6:25
    लेकिन यह सब से अधिक नहीं है।
  • 6:25 - 6:30
    प्रश्न यह नहीं है कि टीका
    आपको कोविड संक्रमण से नहीं बचाता,
  • 6:30 - 6:32
    पर यह आपको जीवित रखेगा?
  • 6:32 - 6:34
    या फिर अस्पताल से बाहर?
  • 6:34 - 6:36
    कौनसी चीज़ इस महामारी को खत्म करने में मदद करेगी?
  • 6:36 - 6:38
    और यही तो एक बात है।
  • 6:38 - 6:42
    "अभी आपके लिए सही टीका वह है,
    जो आपको दी जा रही है।"
  • 6:42 - 6:44
    "प्रत्येक टीके के साथ, जो
    किसी की भुजा के अन्दर जाती है,
  • 6:44 - 6:46
    हम इस महामारी के अंत के
    और करीब जाते हैं।”
Title:
आप कोविड-19 टीकों की तुलना क्यों नहीं कर सकते?
Description:

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
COVID-19 Pandemic
Duration:
07:02

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions