-
यह जॉनसन एंड जॉनसन की
नई एक-खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन है।
-
मार्च की शुरुआत में,
6,000 से अधिक खुराकें
-
जो कि डेट्रॉइट मीचीगन शहर
को भेजी की जानी थीं।
-
पर मेयर ने मना कर दिया।
-
“मॉडर्ना और फ़ाइजर सबसे अच्छे हैं।
-
और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए
हर संभव प्रयास करने जा रहा हूं
-
कि डेट्रॉइट शहर के निवासियों
को सर्वोत्तम मिले।"
-
वे टीकों की इन "प्रभावकारिता दर"
आंकड़ों की बात कर रहे थे: "
-
फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना
के टीकों की प्रभावकारिता दर
-
अत्यधिक उच्च है: 95% और 94%।
-
लेकिन जॉनसन & जॉनसन की?
-
सिर्फ 66%।
-
और यदि आप केवल इन संख्याओं को देखें,
-
तो यह सोचना स्वाभाविक है कि
-
ये टीके इनसे भी बदतर हैं।
-
लेकिन वह धारणा गलत है।
-
ये संख्याएँ यकीनन इस बात का
सबसे महत्वपूर्ण पैमाना भी नहीं हैं
-
कि ये टीके कितने प्रभावी हैं।
-
जानने के लिए कि वैक्सीनेशन
का असली उद्देश्य क्या है,
-
आपको सबसे पहले समझना
होगा कि टीके करते क्या हैं।
-
वोक्स
-
किसी टीके की प्रभावकारिता दर की गणना
बड़े नैदानिक परीक्षणों में की जाती है,
-
जब वैक्सीन का परीक्षण
हजारों लोगों पर किया जाता है
-
उन लोगों को दो समूहों में बाँटा जाता है:
-
आधों को टीका मिलती है,
और आधों को प्लेसिबो।
-
फिर, उन्हें अपना जीवन व्यतीत
करने के लिए भेजा जाता है, जबकि
-
वैज्ञानिक निगरानी करते हैं कि उन्हें कई
महीनों से कोविड-19 हुआ है या नहीं।
-
उदाहरण के लिए, फाइजर/बायोएनटेक
के परीक्षण में, 43,000 प्रतिभागी थे।
-
अंत में, 170 लोग
कोविड-19 से संक्रमित थे।
-
और ऐसे लोग कैसे
इन समूहों में शामिल होते हैं,
-
वह टीका की प्रभावकारिता
को निर्धारित करता है।
-
अगर 170 को समान रूप से
विभाजित किया गया हो,
-
तो इसका मतलब होगा कि आपके
बीमार होने की संभावना होती है
-
जैसे कि बिना टीके के।
-
अतः, इसमें प्रभावकारिता 0% होगी।
-
यदि सभी 170 प्लेसिबो समूह में थे,
-
और टीका पाने वाले
शून्य लोग बीमार थे,
-
वैक्सीन की प्रभावकारिता
100% होगी।
-
इस विशेष परीक्षण के साथ,
प्लेसिबो समूह में 162 थे,
-
और टीके के समूह में
केवल आठ।
-
इसका मतलब है कि जिन लोगों
ने टीका लगवाया था,
-
उनमें कोविड-19 होने की
संभावना 95% कम थी:
-
टीके की प्रभावकारिता 95% थी।
-
अब, इसका मतलब यह नहीं है कि अगर
100 लोगों को टीका लगाया जाएगा,
-
तो उनमें से 5 बीमार हो जाएंगे।
-
इसके बजाय, वह 95%
संख्या व्यक्ति पर लागू होती है।
-
इसलिए टीका लगाए गए
प्रत्येक व्यक्ति के
-
हर बार कोविड-19 के संपर्क में आने
पर बीमार पड़ने की संभावना बिना टीका
-
वाले व्यक्ति की तुलना
में 95% कम होती है।
-
और हर वैक्सीन की प्रभावकारिता
दर की गणना इसी तरह की जाती है।
-
लेकिन हर टीके का परीक्षण बहुत ही
अलग परिस्थितियों में किया जा सकता है।
-
तो, यहाँ सबसे बड़
विचारों में से एक,
-
जब हम इन संख्याओं को देखते हैं,
-
तो वह समय पता चलता है जिसमें
ये नैदानिक परीक्षण किए गए थे।
-
महामारी शुरू होने के बाद से यह अमेरिका
में दैनिक कोविड-19 मामलों की संख्या है।
-
मॉडर्ना का परीक्षण पूरी तरह से
गर्मियों में,अमेरिका में किया गया था।
-
फाइजर/बायोएनटेक का परीक्षण भी मुख्य
रूप से अमेरिका में ही आधारित था,
-
और उस समय पर ही।
-
हालाँकि, जॉनसन एंड जॉनसन ने अपना
अमेरिकी परीक्षण इस समय आयोजित किया,
-
जब प्रतिभागियों के लिए संक्रमण के
संपर्क में आने के अधिक अवसर थे।
-
और ज्यादातर उनके परीक्षण
अन्य देशों में किये गए,
-
मुख्य रूप से दक्षिण
अफ्रीका और ब्राज़ील में।
-
और इन अन्य देशों में,
न केवल केस दरें अधिक थीं,
-
बल्कि वायरस भी खुद में अलग था।
-
ये परीक्षण तब किए गए,
जब कोविड-19 के विविध रूप सामने आये,
-
और इन देशों में
प्रमुख संक्रमण बन गए;
-
जिनसे प्रतिभागियों के
बीमार होने की संभावना अधिक थी।
-
दक्षिण अफ्रीका में,जॉनसन एंड जॉनसन
परीक्षण में अधिकांश मामले वेरिएंट के थे,
-
न कि मूल तनाव के जो
गर्मियों में अमेरिका में थे।
-
और इसके बावजूद, इसने
काफी हद तक संक्रमण को कम कियाहै।
-
"यदि आप टीकों के बीच एक-से-एक की
तुलना करने की कोशिश कर रहे हैं,
-
तो उन्हें एक ही परीक्षण में,
समान समावेशन मानदंडों के साथ,
-
दुनिया के एक ही हिस्से में, एक ही
समय में अध्ययन करने की आवश्यकता है।"
-
"अगर हम फाइजर और
मॉडर्ना के टीके लें
-
और उनका क्लिनिकल परीक्षण
उसी समय दोबारा करें,
-
जब हमने जे एंड जे का
क्लिनिकल परीक्षण देखा था,
-
हम उनके लिए बिलकुल अलग
प्रभावकारिता देख सकते हैं।"
-
ये प्रभावकारिता संख्याएँ आपको
केवल यह बताती हैं कि
-
प्रत्येक टीके के परीक्षण में क्या हुआ,
-
यह नहीं कि वास्तविक
दुनिया में क्या होगा।
-
लेकिन कई विशेषज्ञों का तर्क है कि
-
किसी भी टीके का मूल्यांकन करने के
लिए यह सबसे अच्छी संख्या भी नहीं है।
-
क्योंकि किसी भी संक्रमण को रोकना
हमेशा टीके का उद्देश्य नहीं होता है।
-
"किसी Covid-19 टीका कार्यक्रम का लक्ष्य
आवश्यक रूप से
-
यह नहीं है कि
'कोविड शून्य' बनाना है,
-
लेकिन वायरस को कमज़ोर करना है,
उसे प्रभावित करना है,
-
गंभीर रोग पैदा करने, अस्पताल में भर्ती और
मृत्यु का कारण बनने के उसके सामर्थ्य को ख़त्म करना है।"
-
इससे Covid-19 का सामना होने के
अलग-अलग परिणामों
-
को देखा जा सकता है, जैसे कि:
-
सबसे अच्छा तो यह होगा कि,
तो आप बीमार ही न पड़ें।
-
सबसे खराब स्थिति है मृत्यु।
-
बीच में, अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं,
तीव्र-से-औसतन लक्षण,
-
या फिर किसी लक्षण का ना होना।
-
सबसे अच्छी
परिस्थितियों में,
-
टीके आपको सुरक्षा देते हैं
यहाँ तक।
-
लेकिन वास्तव में, Covid-19 टीकों का
प्रमुख उद्देश्य यह नहीं है।
-
असली उद्देश्य आपके शरीर को
-
इन संभावनाओं के प्रति पर्याप्त सुरक्षा
देना,
-
इसलिए, अगर आप संक्रमित होते हैं,
तो सर्दी जैसी हालत होती,
-
न कि
अस्पताल में भर्ती कराने की।
-
और यह एक ऐसी बात है कि इनमें से
हर कोई Covid-19 टीका देती है।
-
इन सभी परीक्षणों में, प्लेसिबो समूहों के
कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हुए,
-
और यहाँ तक कि Covid-19 से उनकी मृत्यु तक हुई,
-
और इन परीक्षणों में से
टीका लेने वाला एक भी प्रतिभागी, अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ
-
या न ही उसकी Covid-19 से मृत्यु हुई।
-
"एक चीज जो मैं चाहता हूं कि मेयर
समझे होंगे
-
कि मृत्यु से बचाने में इन तीनों
टीकों की प्रभावकारिता
-
आवश्यक रूप से
100% है।"
-
डेट्रॉइट के मेयर ने
अपनी बात बदल दी
-
और कहा कि वे
Johnson & Johnson की खुराक लेंगे,
-
क्योंकि यह अब भी "अति प्रभावी" है,
जिसकी हम अधिक परवाह करते हैं।"
-
प्रभावकारिता मायने रखती है।
-
लेकिन यह सब से अधिक नहीं है।
-
प्रश्न यह नहीं है कि टीका
आपको कोविड संक्रमण से नहीं बचाता,
-
पर यह आपको जीवित रखेगा?
-
या फिर अस्पताल से बाहर?
-
कौनसी चीज़ इस महामारी को खत्म करने में मदद करेगी?
-
और यही तो एक बात है।
-
"अभी आपके लिए सही टीका वह है,
जो आपको दी जा रही है।"
-
"प्रत्येक टीके के साथ, जो
किसी की भुजा के अन्दर जाती है,
-
हम इस महामारी के अंत के
और करीब जाते हैं।”