गलत सूचना नस्लवाद और विदेशीजन भीति को कैसे जन्म देती है?
-
0:00 - 0:04नमस्ते, मैं हरि श्रीनिवासन टेक ऑन फेक के
दूसरे संस्करण में आपका स्वागत करता हूं। -
0:04 - 0:08इस कड़ी में एक नजर डालते हैं बढ़ती हुई
विदेशीजन भीति (ज़ीनोफ़ोबिया) -
0:08 - 0:11और एशियाई मूल के लोगों के प्रति
बढ़ती नस्लीय घृणा पर। -
0:11 - 0:15इन सब का कारण है कोरोनावायरस
के विषय में गलत जानकारी। -
0:15 - 0:18चलिए जनवरी 2020 के अंत की ओर
मुड़कर देखें, -
0:18 - 0:22जब संपूर्ण विश्व कोविड-19 क्या है
यह जानने का प्रयास कर रहा था। -
0:22 - 0:25यूट्यूब पर एक वीडियो
फिर से उभर आया। -
0:25 - 0:27उसका शीर्षक था:
-
0:27 - 0:30"क्या आप चमगादड़ का मांस और
शोरबा खाने से बीमार पड़ जाते हैं ?" -
0:30 - 0:34यह कई जगहों पर दिखाई दिया जैसे कि यहां
-
0:34 - 0:35और यहाँ
-
0:35 - 0:36और यहाँ भी।
-
0:36 - 0:40टिप्पणी करने वालों ने सिर्फ़ वीडियो में
दिख रही महिला पर ही धावा नहीं बोला -
0:40 - 0:44बल्कि उन्होंने चीनी लोगों की हर बात
पर हमला किया: -
0:44 - 0:46उनके खान-पान, उनकी संस्कृति।
-
0:47 - 0:50यह वीडियो चीन में फिल्माया भी नहीं गया था।
-
0:50 - 0:53न ही इसे कोरोनावायरस के समय फिल्माया
गया था। -
0:54 - 0:58इसे तीन वर्ष पूर्व पलाऊ के पैसिफिक आइलैंड
में फिल्माया गया था। -
0:58 - 0:59यह कौन जानता है?
-
0:59 - 1:03वह यात्रा व्लॉगर जिसने इसे बनाया,
वांग मेंग युन, -
1:03 - 1:07यह उदाहरण गलत जानकारी के एक बड़े स्वरूप
का हिस्सा है -
1:07 - 1:10जहां लोग बातों को मुद्दे से भटका देते हैं।
-
1:10 - 1:11कोई भला ऐसा क्यों करेगा?
-
1:11 - 1:16क्योंकि इससे ढेर सारी ऑनलाइन
प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। -
1:16 - 1:21पाठक को अधिक भावुक और कटु अनुभव
करवाना -
1:21 - 1:23यानी अधिक टिप्पणियाँ।
-
1:23 - 1:24यानी अधिक क्लिक।
-
1:24 - 1:26जिसका मतलब कभी-कभी अधिक विज्ञापन
पाना भी होता है। -
1:27 - 1:30दुर्भाग्य से यात्रा व्लॉगर वेंग मेंग युन
के लिए, -
1:30 - 1:35यह वीडियो उनके और एशियाई लोगों के
विरुद्ध हमलों के लिए ईंधन बन गया। -
1:35 - 1:39मुझे बहुत खेद है, लेकिन मुझे लगता है कि
यह एक अत्यंत नस्लवादी टिप्पणी थी। -
1:39 - 1:40-हाँ? वाह, बहुत खूब।
-हाँ। -
1:40 - 1:42क्या कहा आपने?
-
1:42 - 1:43मैंने कहा, आपने अपना कोरोनावायरस गिरा दिया।
-
1:43 - 1:47पिछले कुछ महीनों में, एशियाई मूल के लोग
-
1:47 - 1:51सोशल मीडिया पर अपनी कहानियां साझा कर रहे
हैं कि कैसे उनका बहिष्कार किया गया है। -
1:51 - 1:52उन्हें निशाना बनाया गया है।
-
1:52 - 1:55उन्हें नस्लीय तौर पर सताया गया
और उनके साथ भेदभाव किया गया है। -
1:55 - 1:58हमने डॉ. रसेल ज्यूंग से बात की जिन्होंने
वह वेबसाइट विकसित करने में सहायता की -
1:58 - 2:03जहां एशियाई अमेरिकी अपने द्वारा झेले गए
धमकी, मौखिक उत्पीड़न -
2:03 - 2:05और शारीरिक हमले की सूचना दे सकते हैं
-
2:06 - 2:11तो हमने जनवरी और फरवरी में समाचारों में
विदेशीजन भीति प्रतिक्रियाओं में उछाल देखा -
2:11 - 2:15और हमने अनुभव किया कि वास्तविक जीवन में
यह नियमित रूप से हो रहा था -
2:15 - 2:20इसलिए मेरे सहयोगी संगठनों के साथ,
'चायनीज़ फ़ोर अफ़र्मटिव एक्शन' और 'A3PCON' -
2:20 - 2:24के साथ हमने स्वयं सूचित घटनाओं को
एकत्रित करने के लिए एक वेबसाइट बनाई। -
2:25 - 2:28और जब से हमने इसे प्रारंभ किया,
हमारे पास प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। -
2:28 - 2:30तो हर दिन 100 से अधिक मामले आते हैं।
-
2:31 - 2:33क्या यह सब जगह हो रहा था?
-
2:33 - 2:35क्या यह हर उम्र, या लिंग के साथ हो रहा था?
-
2:36 - 2:37सबसे बड़ा चलन जो हमने देखा
-
2:37 - 2:41कि परेशान किए जाने की संभावना महिलाओ में
पुरुषों की तुलना में तीन गुना अधिक है। -
2:41 - 2:44और सिर्फ चीनी लोग ही हमले का
शिकार नहीं बन रहें है, -
2:44 - 2:45बल्कि जो भी चीनी जैसा दिखता है वह भी।
-
2:45 - 2:47तो यह नस्लीय प्रोफाइलिंग है।
-
2:47 - 2:52मैं देखता हूं कि जब भी एशियाई अमेरिकी लोग
-
2:52 - 2:54या दूसरे रंग के लोग नस्लवाद का
सामना करते हैं, -
2:54 - 2:55तो वहाँ सदैव विरोध होता है।
-
2:55 - 2:59मैं चाहता हूं कि एशियाई अमेरिकी
रेलियां निकालते रहें -
2:59 - 3:03और विदेशीजन भीति वाले बयानों को चुनौती दें
और सरकार के साथ -
3:03 - 3:06रणनीतिक नीतियों को विकसित करने के लिए
काम करें और हमारे समुदायों की सहायता करें। -
3:07 - 3:09आइए सोशल मीडिया का उपयोग लोगों को जोड़ेने
के लिए करें, हमें बांटने के लिए नही। -
3:09 - 3:12अगली बार तक झूठी खबरें न फैलाएं।
सच्ची खबरें फैलाएं ! -
3:12 - 3:14मैं हरि श्रीनिवासन हूं
और यह टेक ऑन फेक है -
3:17 - 3:20यदि आप नस्लीय भेदभाव के साक्षी या उसके
शिकार बने थे -
3:20 - 3:23जो कि आपको लगता है कोरोनावायरस
से प्रेरित है -
3:23 - 3:25तो नीचे दिए गए विवरण में लिंक को देखें।
-
3:25 - 3:28और यदि आपके सोशल मीडिया में
कुछ ऐसा परोसा गया है, -
3:28 - 3:31जो सही नहीं है, और आप चाहते हैं
हमारा दल उसे देखे। -
3:31 - 3:33तो कृपया उसे नीचे टिप्पणी में लिख दें।
-
3:33 - 3:34धन्यवाद। फिर मिलेंगे।
- Title:
- गलत सूचना नस्लवाद और विदेशीजन भीति को कैसे जन्म देती है?
- Description:
-
COVID-19 कहां से आया? शोधकर्ताओं के पास मजबूत सिद्धांत हैं, किन्तु उनमें से किसी में भी चमगादड़ के शोरबे का सेवन शामिल नहीं है। तो हाल ही में 2016 से चमगादड़ के शोरबा का सेवन करने वाली महिला का वीडियो वायरल क्यों हुआ? और इसने इंटरनेट पर इस तरह की कटु आलोचना को क्यों उकसाया? हम सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ. रसेल ज्यूंग के साथ बात करते हैं और बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करते हैं कि संकट के समय गलत सूचना और विदेशीजन भीति एक साथ कैसे काम करते हैं। कोरोना वायरस से प्रेरित नस्लीय उत्पीड़न की घटनाओं की सूचना देने के लिए वेबसाइट है: https://bit.ly/2RnipbE
लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें: https://bit.ly/3dziPoH
टेक ऑन फेक उन नकली दावों की पोल खोलता जिन्हें आपने ऑनलाइन देखा या साझा किया है ताकि आपको यह दिखाया जा सके कि आपको कैसे सूचना प्राप्त करनी चाहिए। मेजबान हरि श्रीनिवासन सच्चाई को उजागर करने के लिए विश्वसनीय स्रोत खोजने के लिए शीर्षक से अधिक पढ़कर इंटरनेट की गलत सूचना की अंधी गली का अनुसरण करते हैं।
#TakeOnFake
- Video Language:
- English
- Team:
Amplifying Voices
- Project:
- Misinformation and Disinformation
- Duration:
- 03:35
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? | |
![]() |
Ajay Singh Rawat edited Hindi subtitles for How Does Misinformation Lead to Racism and Xenophobia? |