< Return to Video

क्या होता है जब एक सिलिकॉन वैली टेक्नोलॉजिस्ट सरकार के लिए काम करता है

  • 0:01 - 0:02
    नमस्ते
  • 0:02 - 0:03
    मेरा नाम मैट कट्स है,
  • 0:03 - 0:08
    और मैंने लगभग 17 सालों
    तक गूगल में काम किया है।
  • 0:08 - 0:10
    वहाँ एक प्रतिष्ठित इंजीनियर होने के कारण
  • 0:10 - 0:13
    मैं सिलिकॉन वैली में ऊंचे पदों पर स्थित
    लोगों के बेहद करीब था।
  • 0:14 - 0:17
    फिर मैंने कुछ प्रेरणादायक लोगों
    का अनुसरण करने
  • 0:17 - 0:21
    और US डिजिटल सर्विस का एक छोटा दौरा
    करने का निर्णय किया।
  • 0:21 - 0:24
    यह उन लोगों का समूह है जिन्होंने
    HealthCare.gov को बचाने में सहायता की थी
  • 0:24 - 0:27
    जब 2013 में यह वेबसाइट बंद हो गई थी ।
  • 0:28 - 0:29
    हाँ।
  • 0:29 - 0:32
    तो मैंने तीन से छह महीने
    के एक दौरे के लिए हाँ कह दिया
  • 0:32 - 0:34
    और लगभग तीन साल बाद
  • 0:34 - 0:36
    मैं अभी भी वाशिंगटन डी सी में हूँ
  • 0:36 - 0:38
    और फेडरल सरकार के लिए काम कर रहा हूँ
  • 0:38 - 0:41
    क्योंकि सरकार को इस समय
    टेक्नोलॉजिस्ट्स की बहुत आवश्यकता है।
  • 0:42 - 0:43
    मेरी पिछली नौकरी में,
  • 0:43 - 0:46
    हर कमरे में वीडियो-कॉन्फ़्रेंसिंग
    की सुविधा थी
  • 0:46 - 0:48
    जो कैलेंडर के साथ एकीकृत थी,
  • 0:48 - 0:51
    बिजली की तारें
    फर्नीचर के अंदर ही निर्मित थीं।
  • 0:52 - 0:54
    जब मैं एक सरकारी एजेंसी में आया,
  • 0:55 - 0:58
    तो मुझे फोन-कांफ्रेंस सेट-अप करने
    के लिए एक व्यक्ति को बुलाना पड़ा।
  • 0:58 - 1:00
    और जब हम एक नए कार्यालय में गए,
  • 1:00 - 1:02
    तो कुछ समय तक हमारे
    पास फर्नीचर नहीं था,
  • 1:02 - 1:04
    इसलिए हमने फ़ोन को एक कचरे
    के डिब्बे पर रख दिया।
  • 1:06 - 1:09
    जब मैं डी सी आया
    तो मुझे एक बात बहुत आश्चर्यजनक लगी,
  • 1:09 - 1:13
    कि सरकारी कामों में अभी भी
    कागज का कितना अधिक उपयोग होता है।
  • 1:14 - 1:17
    यह नार्थ कैरोलिना के विंस्टन-सालेम
    में स्थित एक दफ्तर है
  • 1:17 - 1:19
    जहाँ लोग इस कारण चिंतित थे
  • 1:19 - 1:21
    कि कहीं कागजी दस्तावेजों के भार के कारण
  • 1:21 - 1:24
    उनकी इमारत संरचनात्मक रूप
    से कमज़ोर न हो जाए।
  • 1:24 - 1:25
    हाँ।
  • 1:25 - 1:27
    कागज के नुकसान भी हैं।
  • 1:27 - 1:28
    आप सबके लिए एक प्रश्न है:
  • 1:28 - 1:32
    यदि आपका सरनेम 'H' या उससे आगे
    के किसी अक्षर से शुरू होता है,
  • 1:32 - 1:35
    H या उससे आगे का कोई अक्षर,
    तो अपना हाथ उठाएं।
  • 1:37 - 1:37
    वाह!
  • 1:37 - 1:39
    मेरे पास एक बुरी खबर है:
  • 1:39 - 1:43
    शायद आप सबके रिकॉर्ड 1973 में लगी
    एक आग में जल चुके हैं।
  • 1:43 - 1:44
    (हंसी)
  • 1:44 - 1:45
    हाँ।
  • 1:45 - 1:50
    कागजी काम धीमे होते हैं और उनमें
    गलतियों की सम्भावना भी अधिक होती है।
  • 1:50 - 1:51
    यदि आप एक पूर्व सिपाही हैं
  • 1:51 - 1:53
    और आप स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने हेतु
  • 1:53 - 1:54
    कागज के फॉर्म पर आवेदन कर रहे हैं,
  • 1:54 - 1:58
    तो आपको कई महीनो तक उस फॉर्म के
    प्रोसेस होने का इंतज़ार करना पड़ेगा।
  • 1:59 - 2:01
    हमने कागज के फॉर्म की जगह
    वेब फॉर्म का प्रयोग किया
  • 2:01 - 2:03
    और अब अधिकतर पूर्व सिपाहियों को
  • 2:03 - 2:07
    उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
    10 मिनट में प्राप्त हो जाता हैं।
  • 2:07 - 2:10
    (तालियां)
  • 2:10 - 2:12
    हमारा एक और कार्य है
    जिस पर मुझे गर्व है।
  • 2:12 - 2:14
    हमने लघु व्यावसायिक प्रशासन के साथ मिलकर
  • 2:14 - 2:17
    उनके कागज पर आधारित सिस्टम को
    डिजिटल बनाने के लिए काम किया।
  • 2:17 - 2:19
    यह पहले का चित्र है,
  • 2:19 - 2:22
    और यह बाद का।
  • 2:22 - 2:24
    वही केबिन, वही लोग,
  • 2:24 - 2:26
    लेकिन सभी के लिए एक बेहतर सिस्टम।
  • 2:27 - 2:31
    एक बार, हम एक बिल्कुल अलग सिस्टम को
    आधुनिक बनाने का जश्न मनाना चाहते थे,
  • 2:31 - 2:33
    इसलिए हम एक लोकल किराने की दुकान पर गए
  • 2:33 - 2:34
    और हमने कहा, "क्या आप एक केक बनाकर
  • 2:34 - 2:37
    उसे हमारे द्वारा डिजिटल किए गए
    फॉर्म से सजा सकते हैं?"
  • 2:37 - 2:41
    वह दुकानदार हमारे इस अनुरोध से
    असमंजस में पड़ गया।
  • 2:41 - 2:44
    उसने आधिकारिक सरकारी लेटरहैड
    पर लिखा हुआ लेटर मांगा।
  • 2:44 - 2:47
    हम सरकार के लिए काम करते थे
    तो हमने एक लेटर लिखा
  • 2:47 - 2:49
    जिसमें लिखा था, "आप इस
    सार्वजनिक फॉर्म को
  • 2:49 - 2:53
    जश्न मनाने के उद्देश्य से
    केक पर प्रयोग कर सकते हैं।"
  • 2:53 - 2:54
    (हंसी)
  • 2:54 - 2:55
    (गहरी सांस लेते हुए)
  • 2:55 - 2:57
    फिर ट्रिप्लीकेक में फॉर्म भरने को लेकर
    बुरे जोक्स बनने लग गए।
  • 2:57 - 2:59
    हाँ, सरकारी डैड जोक्स।
  • 2:59 - 3:02
    मैं कागज के बारे में
    काफी बातें कर चुका हूँ
  • 3:02 - 3:06
    लेकिन हम खराब हो चुके कम्प्यूटरों
    को भी ठीक करते हैं।
  • 3:06 - 3:08
    हम नई तकनीकी विधियों
  • 3:08 - 3:12
    जैसे यूजर को ध्यान में रखकर बनाए गए
    डिज़ाइन और क्लाउड का प्रयोग करते हैं
  • 3:12 - 3:14
    और हम चीजों के प्रबंध को बेहतर बनाने
    में भी मदद करते हैं।
  • 3:14 - 3:17
    सरकार सॉफ्टवेयर भी ठीक उसी प्रकार
    खरीदती है
  • 3:17 - 3:22
    जैसे कुर्सियां, ब्राउनी
    और टैंक खरीदती है:
  • 3:22 - 3:27
    1000 पेज लम्बे सरकारी नियमों से
  • 3:27 - 3:31
    तो हाँ, सरकारी कामकाज में अभी भी
    कुछ चीजें ऐसी हैं जो गड़बड़ हैं।
  • 3:31 - 3:34
    लेकिन अगर आपको लगता है कि सिलिकॉन वैली
    इस कहानी में रक्षक की भूमिका में है
  • 3:34 - 3:35
    (हंसी)
  • 3:35 - 3:37
    तो मैं आपको और कुछ बताने वाला हूँ।
  • 3:37 - 3:40
    तकनीकी क्षेत्र के कुछ सबसे कुशल
    और होशियार लोग
  • 3:40 - 3:42
    खाना पहुंचाने के स्टार्ट-अप
  • 3:42 - 3:43
    और स्कूटरों
  • 3:43 - 3:47
    और लोगों तक बेहतर तरीके से वीड पहुंचाने
    जैसी चीजों पर काम कर रहे हैं।
  • 3:47 - 3:51
    क्या यह चीजें इतनी अधिक महत्वपूर्ण हैं
    कि इन पर अभी काम किया जाए?
  • 3:52 - 3:56
    सिलिकॉन वैली दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने
    की बात करती है।
  • 3:56 - 4:01
    लेकिन सरकार में होने पर आपको अपना प्रभाव
    ज्यादा गहरे तौर पर महसूस होता है।
  • 4:02 - 4:04
    यह एक आदमी है जिसके पिता गुजर गए थे।
  • 4:05 - 4:07
    उसने मुझे ट्विटर पर ढूंढा
  • 4:07 - 4:10
    और बताया कि हमने जिस सिस्टम
    को बेहतर बनाया था
  • 4:10 - 4:12
    वह उसके मुश्किल समय में बहुत काम आया।
  • 4:13 - 4:16
    उन मुश्किल दिनों में ही सरकार
    को बेहतर काम करने की जरूरत होती है
  • 4:16 - 4:19
    और इसीलिए हमें सरकारी कामों में
    नयेपन की जरूरत होती है।
  • 4:19 - 4:21
    अब मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ।
  • 4:21 - 4:22
    जब मैं डी सी आया,
  • 4:22 - 4:25
    तो मैं कभी-कभी नौकरशाह जैसे शब्दों
    का प्रयोग करता था।
  • 4:26 - 4:27
    और आजकल,
  • 4:27 - 4:31
    मैं ज्यादातर सिविल कर्मचारी
    जैसे शब्दों का प्रयोग करता हूँ।
  • 4:31 - 4:33
    फ्रान्सीन की तरह,
    वो आपको रुला सकती हैं,
  • 4:34 - 4:35
    कम से कम उन्होंने मुझे तो रुलाया ही था,
  • 4:35 - 4:37
    क्योंकि वह बहुत प्रेरणादायक हैं।
  • 4:38 - 4:42
    मुझे अपने सहकर्मियों
    पर भी बहुत गर्व है।
  • 4:42 - 4:45
    वे विसंगत परिस्थितियों में भी
  • 4:45 - 4:49
    सही परिणाम प्राप्त करने के लिए
    रात-रात भर काम करते हैं।
  • 4:50 - 4:52
    सरकार बहुत अधिक वेतन बोनस नहीं दे सकती
  • 4:52 - 4:55
    इसलिए हमने अपने अवॉर्ड बनाए।
  • 4:56 - 4:59
    हमारा शुभंकर मौली नामक एक केकड़ा है
  • 4:59 - 5:02
    और असल में वह अवॉर्ड
    केकड़े के आकार का एक पर्स है
  • 5:03 - 5:05
    जिसे धातु की शीट पर पेंच से कसा गया है।
  • 5:05 - 5:06
    (गहरी सांस लेते हुए)
  • 5:06 - 5:12
    आजकल मैं सब कुछ हल कर देने वाले
    आसान उपायों पर कम विश्वास करता हूँ।
  • 5:12 - 5:16
    और उन लोगों पर ज्यादा विश्वास करता हूँ
    जो मदद करने के लिए आगे आते हैं।
  • 5:17 - 5:20
    यदि आप कोई ऐसी चीज ढूंढ रहे हैं
    जिसका गहरा अर्थ हो --
  • 5:20 - 5:24
    और सच कहूं तो कभी-कभी यह
    बहुत निराशाजनक भी होती है --
  • 5:25 - 5:26
    तो आपको यह पता होना चाहिए
  • 5:27 - 5:28
    कि कुछ बहुत ही जटिल,
  • 5:29 - 5:34
    अव्यवस्थित, महत्वपूर्ण
    और जादुई होता है
  • 5:34 - 5:37
    जब सिविल कर्मचारी और टेक्नोलॉजिस्ट
  • 5:37 - 5:40
    शहरी, राजकीय और राष्ट्रीय स्तर
    पर भागीदारी करते हैं।
  • 5:40 - 5:42
    आपको यह हमेशा करने की ज़रुरत नहीं है।
  • 5:42 - 5:47
    लेकिन आप अभी सार्वजनिक सेवा में
    अपना योगदान दे सकते हैं।
  • 5:48 - 5:48
    धन्यवाद।
  • 5:48 - 5:52
    (तालियां)
Title:
क्या होता है जब एक सिलिकॉन वैली टेक्नोलॉजिस्ट सरकार के लिए काम करता है
Speaker:
मैट कट्स
Description:

क्या होता अगर सरकार सिलिकॉन वैली की तरह काम करती? इंजीनियर मैट कट्स बताते हैं कि क्यों उन्होंने US सरकार की नौकरी करने के लिए गूगल (जहाँ उन्होंने 17 साल काम किया) छोड़ने का इरादा किया -- और बताते हैं कि यदि आप वास्तव में कोई प्रभावी कार्य करना चाहते हैं तो आपको वहाँ जाना चाहिए जहाँ आपकी सहायता की सबसे ज्यादा जरूरत हो।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
06:04

Hindi subtitles

Revisions