क्या होता है जब एक सिलिकॉन वैली टेक्नोलॉजिस्ट सरकार के लिए काम करता है
-
0:01 - 0:02नमस्ते
-
0:02 - 0:03मेरा नाम मैट कट्स है,
-
0:03 - 0:08और मैंने लगभग 17 सालों
तक गूगल में काम किया है। -
0:08 - 0:10वहाँ एक प्रतिष्ठित इंजीनियर होने के कारण
-
0:10 - 0:13मैं सिलिकॉन वैली में ऊंचे पदों पर स्थित
लोगों के बेहद करीब था। -
0:14 - 0:17फिर मैंने कुछ प्रेरणादायक लोगों
का अनुसरण करने -
0:17 - 0:21और US डिजिटल सर्विस का एक छोटा दौरा
करने का निर्णय किया। -
0:21 - 0:24यह उन लोगों का समूह है जिन्होंने
HealthCare.gov को बचाने में सहायता की थी -
0:24 - 0:27जब 2013 में यह वेबसाइट बंद हो गई थी ।
-
0:28 - 0:29हाँ।
-
0:29 - 0:32तो मैंने तीन से छह महीने
के एक दौरे के लिए हाँ कह दिया -
0:32 - 0:34और लगभग तीन साल बाद
-
0:34 - 0:36मैं अभी भी वाशिंगटन डी सी में हूँ
-
0:36 - 0:38और फेडरल सरकार के लिए काम कर रहा हूँ
-
0:38 - 0:41क्योंकि सरकार को इस समय
टेक्नोलॉजिस्ट्स की बहुत आवश्यकता है। -
0:42 - 0:43मेरी पिछली नौकरी में,
-
0:43 - 0:46हर कमरे में वीडियो-कॉन्फ़्रेंसिंग
की सुविधा थी -
0:46 - 0:48जो कैलेंडर के साथ एकीकृत थी,
-
0:48 - 0:51बिजली की तारें
फर्नीचर के अंदर ही निर्मित थीं। -
0:52 - 0:54जब मैं एक सरकारी एजेंसी में आया,
-
0:55 - 0:58तो मुझे फोन-कांफ्रेंस सेट-अप करने
के लिए एक व्यक्ति को बुलाना पड़ा। -
0:58 - 1:00और जब हम एक नए कार्यालय में गए,
-
1:00 - 1:02तो कुछ समय तक हमारे
पास फर्नीचर नहीं था, -
1:02 - 1:04इसलिए हमने फ़ोन को एक कचरे
के डिब्बे पर रख दिया। -
1:06 - 1:09जब मैं डी सी आया
तो मुझे एक बात बहुत आश्चर्यजनक लगी, -
1:09 - 1:13कि सरकारी कामों में अभी भी
कागज का कितना अधिक उपयोग होता है। -
1:14 - 1:17यह नार्थ कैरोलिना के विंस्टन-सालेम
में स्थित एक दफ्तर है -
1:17 - 1:19जहाँ लोग इस कारण चिंतित थे
-
1:19 - 1:21कि कहीं कागजी दस्तावेजों के भार के कारण
-
1:21 - 1:24उनकी इमारत संरचनात्मक रूप
से कमज़ोर न हो जाए। -
1:24 - 1:25हाँ।
-
1:25 - 1:27कागज के नुकसान भी हैं।
-
1:27 - 1:28आप सबके लिए एक प्रश्न है:
-
1:28 - 1:32यदि आपका सरनेम 'H' या उससे आगे
के किसी अक्षर से शुरू होता है, -
1:32 - 1:35H या उससे आगे का कोई अक्षर,
तो अपना हाथ उठाएं। -
1:37 - 1:37वाह!
-
1:37 - 1:39मेरे पास एक बुरी खबर है:
-
1:39 - 1:43शायद आप सबके रिकॉर्ड 1973 में लगी
एक आग में जल चुके हैं। -
1:43 - 1:44(हंसी)
-
1:44 - 1:45हाँ।
-
1:45 - 1:50कागजी काम धीमे होते हैं और उनमें
गलतियों की सम्भावना भी अधिक होती है। -
1:50 - 1:51यदि आप एक पूर्व सिपाही हैं
-
1:51 - 1:53और आप स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने हेतु
-
1:53 - 1:54कागज के फॉर्म पर आवेदन कर रहे हैं,
-
1:54 - 1:58तो आपको कई महीनो तक उस फॉर्म के
प्रोसेस होने का इंतज़ार करना पड़ेगा। -
1:59 - 2:01हमने कागज के फॉर्म की जगह
वेब फॉर्म का प्रयोग किया -
2:01 - 2:03और अब अधिकतर पूर्व सिपाहियों को
-
2:03 - 2:07उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
10 मिनट में प्राप्त हो जाता हैं। -
2:07 - 2:10(तालियां)
-
2:10 - 2:12हमारा एक और कार्य है
जिस पर मुझे गर्व है। -
2:12 - 2:14हमने लघु व्यावसायिक प्रशासन के साथ मिलकर
-
2:14 - 2:17उनके कागज पर आधारित सिस्टम को
डिजिटल बनाने के लिए काम किया। -
2:17 - 2:19यह पहले का चित्र है,
-
2:19 - 2:22और यह बाद का।
-
2:22 - 2:24वही केबिन, वही लोग,
-
2:24 - 2:26लेकिन सभी के लिए एक बेहतर सिस्टम।
-
2:27 - 2:31एक बार, हम एक बिल्कुल अलग सिस्टम को
आधुनिक बनाने का जश्न मनाना चाहते थे, -
2:31 - 2:33इसलिए हम एक लोकल किराने की दुकान पर गए
-
2:33 - 2:34और हमने कहा, "क्या आप एक केक बनाकर
-
2:34 - 2:37उसे हमारे द्वारा डिजिटल किए गए
फॉर्म से सजा सकते हैं?" -
2:37 - 2:41वह दुकानदार हमारे इस अनुरोध से
असमंजस में पड़ गया। -
2:41 - 2:44उसने आधिकारिक सरकारी लेटरहैड
पर लिखा हुआ लेटर मांगा। -
2:44 - 2:47हम सरकार के लिए काम करते थे
तो हमने एक लेटर लिखा -
2:47 - 2:49जिसमें लिखा था, "आप इस
सार्वजनिक फॉर्म को -
2:49 - 2:53जश्न मनाने के उद्देश्य से
केक पर प्रयोग कर सकते हैं।" -
2:53 - 2:54(हंसी)
-
2:54 - 2:55(गहरी सांस लेते हुए)
-
2:55 - 2:57फिर ट्रिप्लीकेक में फॉर्म भरने को लेकर
बुरे जोक्स बनने लग गए। -
2:57 - 2:59हाँ, सरकारी डैड जोक्स।
-
2:59 - 3:02मैं कागज के बारे में
काफी बातें कर चुका हूँ -
3:02 - 3:06लेकिन हम खराब हो चुके कम्प्यूटरों
को भी ठीक करते हैं। -
3:06 - 3:08हम नई तकनीकी विधियों
-
3:08 - 3:12जैसे यूजर को ध्यान में रखकर बनाए गए
डिज़ाइन और क्लाउड का प्रयोग करते हैं -
3:12 - 3:14और हम चीजों के प्रबंध को बेहतर बनाने
में भी मदद करते हैं। -
3:14 - 3:17सरकार सॉफ्टवेयर भी ठीक उसी प्रकार
खरीदती है -
3:17 - 3:22जैसे कुर्सियां, ब्राउनी
और टैंक खरीदती है: -
3:22 - 3:271000 पेज लम्बे सरकारी नियमों से
-
3:27 - 3:31तो हाँ, सरकारी कामकाज में अभी भी
कुछ चीजें ऐसी हैं जो गड़बड़ हैं। -
3:31 - 3:34लेकिन अगर आपको लगता है कि सिलिकॉन वैली
इस कहानी में रक्षक की भूमिका में है -
3:34 - 3:35(हंसी)
-
3:35 - 3:37तो मैं आपको और कुछ बताने वाला हूँ।
-
3:37 - 3:40तकनीकी क्षेत्र के कुछ सबसे कुशल
और होशियार लोग -
3:40 - 3:42खाना पहुंचाने के स्टार्ट-अप
-
3:42 - 3:43और स्कूटरों
-
3:43 - 3:47और लोगों तक बेहतर तरीके से वीड पहुंचाने
जैसी चीजों पर काम कर रहे हैं। -
3:47 - 3:51क्या यह चीजें इतनी अधिक महत्वपूर्ण हैं
कि इन पर अभी काम किया जाए? -
3:52 - 3:56सिलिकॉन वैली दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने
की बात करती है। -
3:56 - 4:01लेकिन सरकार में होने पर आपको अपना प्रभाव
ज्यादा गहरे तौर पर महसूस होता है। -
4:02 - 4:04यह एक आदमी है जिसके पिता गुजर गए थे।
-
4:05 - 4:07उसने मुझे ट्विटर पर ढूंढा
-
4:07 - 4:10और बताया कि हमने जिस सिस्टम
को बेहतर बनाया था -
4:10 - 4:12वह उसके मुश्किल समय में बहुत काम आया।
-
4:13 - 4:16उन मुश्किल दिनों में ही सरकार
को बेहतर काम करने की जरूरत होती है -
4:16 - 4:19और इसीलिए हमें सरकारी कामों में
नयेपन की जरूरत होती है। -
4:19 - 4:21अब मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ।
-
4:21 - 4:22जब मैं डी सी आया,
-
4:22 - 4:25तो मैं कभी-कभी नौकरशाह जैसे शब्दों
का प्रयोग करता था। -
4:26 - 4:27और आजकल,
-
4:27 - 4:31मैं ज्यादातर सिविल कर्मचारी
जैसे शब्दों का प्रयोग करता हूँ। -
4:31 - 4:33फ्रान्सीन की तरह,
वो आपको रुला सकती हैं, -
4:34 - 4:35कम से कम उन्होंने मुझे तो रुलाया ही था,
-
4:35 - 4:37क्योंकि वह बहुत प्रेरणादायक हैं।
-
4:38 - 4:42मुझे अपने सहकर्मियों
पर भी बहुत गर्व है। -
4:42 - 4:45वे विसंगत परिस्थितियों में भी
-
4:45 - 4:49सही परिणाम प्राप्त करने के लिए
रात-रात भर काम करते हैं। -
4:50 - 4:52सरकार बहुत अधिक वेतन बोनस नहीं दे सकती
-
4:52 - 4:55इसलिए हमने अपने अवॉर्ड बनाए।
-
4:56 - 4:59हमारा शुभंकर मौली नामक एक केकड़ा है
-
4:59 - 5:02और असल में वह अवॉर्ड
केकड़े के आकार का एक पर्स है -
5:03 - 5:05जिसे धातु की शीट पर पेंच से कसा गया है।
-
5:05 - 5:06(गहरी सांस लेते हुए)
-
5:06 - 5:12आजकल मैं सब कुछ हल कर देने वाले
आसान उपायों पर कम विश्वास करता हूँ। -
5:12 - 5:16और उन लोगों पर ज्यादा विश्वास करता हूँ
जो मदद करने के लिए आगे आते हैं। -
5:17 - 5:20यदि आप कोई ऐसी चीज ढूंढ रहे हैं
जिसका गहरा अर्थ हो -- -
5:20 - 5:24और सच कहूं तो कभी-कभी यह
बहुत निराशाजनक भी होती है -- -
5:25 - 5:26तो आपको यह पता होना चाहिए
-
5:27 - 5:28कि कुछ बहुत ही जटिल,
-
5:29 - 5:34अव्यवस्थित, महत्वपूर्ण
और जादुई होता है -
5:34 - 5:37जब सिविल कर्मचारी और टेक्नोलॉजिस्ट
-
5:37 - 5:40शहरी, राजकीय और राष्ट्रीय स्तर
पर भागीदारी करते हैं। -
5:40 - 5:42आपको यह हमेशा करने की ज़रुरत नहीं है।
-
5:42 - 5:47लेकिन आप अभी सार्वजनिक सेवा में
अपना योगदान दे सकते हैं। -
5:48 - 5:48धन्यवाद।
-
5:48 - 5:52(तालियां)
- Title:
- क्या होता है जब एक सिलिकॉन वैली टेक्नोलॉजिस्ट सरकार के लिए काम करता है
- Speaker:
- मैट कट्स
- Description:
-
क्या होता अगर सरकार सिलिकॉन वैली की तरह काम करती? इंजीनियर मैट कट्स बताते हैं कि क्यों उन्होंने US सरकार की नौकरी करने के लिए गूगल (जहाँ उन्होंने 17 साल काम किया) छोड़ने का इरादा किया -- और बताते हैं कि यदि आप वास्तव में कोई प्रभावी कार्य करना चाहते हैं तो आपको वहाँ जाना चाहिए जहाँ आपकी सहायता की सबसे ज्यादा जरूरत हो।
- Video Language:
- English
- Team:
closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 06:04
![]() |
Arvind Patil approved Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
Arvind Patil edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
mohit goswami edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
mohit goswami edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
mohit goswami edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
mohit goswami edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government | |
![]() |
mohit goswami edited Hindi subtitles for What happens when a Silicon Valley technologist works for the government |